15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी

Pawan Singh ने चुनाव परिणाम से पहले जीत लिया लोगों का मन, मंच पर अपना कुर्ता खोल शख्स को पहना दिया

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024 Viral Video: काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह मंच पर चुनाव प्रचार के दौरान अपना कुर्ता उतारकर अपने एक फैन को पहनाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

May 31, 2024

Pawan Singh Lok Sabha Election 2024 Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह मंच पर चुनाव प्रचार के दौरान अपना कुर्ता उतारकर अपने एक फैन को पहनाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट में लिखा, ‘पवन भैया जिंदाबाद’

इस दौरान पवन सिंह ने मंच के माध्यम से कहा, ‘लोकसभा में हर भाइयों को सुरक्षित रखना। हर अपने का मान-सम्मान को बचाकर रखना। ये पवन सिंह का फर्ज बनता है। मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।’

ये भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले पलटा पासा, यूपी में इंडिया गठबंधन का दबदबा! बीजेपी को दी इतनी सीटें