10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार विदेशों में बजेगा भोजपुरी सिनेमा का डंका, 5 भाषाओं में इस दिन होगी रिलीज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब जल्द ही बॉलीवुड को टक्कर दे सकती है। भोजपुरी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ इंडिया से लेकर अमेरिका तक धूम मचाने को तैयार है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Swati Tiwari

Mar 19, 2024

mahadev ka gorakhpur movie

पहली बार विदेशों में बजेगा भोजपुरी सिनेमा का डंका

भोजपुरी (Bhojpuri Film) फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार वो होने जा रहा है जो अब तक कभी नहीं हुआ। पहली बार कोई भोजपुरी फिल्म 7 भाषाओं में रिलीज होगी। इसका बिगुल सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि अमेरिका तक बज चुका है। पर्दे से लेकर ओटीटी पर धूम मचाने वाले रवि किशन पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक राजेश मोहनन (Rajesh Mohan) ने किया है। बता दें कि जी टीवी नेटवर्क ने पहले ही खरीद लिया है।

फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ (Mahadev Ka Gorakhpur) स्टार कास्ट इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan) के साथ अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ 29 मार्च को पूरे भारत में 5 भाषाओं में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ यह फिल्म भोजपुरी में इंग्लिश सब टाइटल के साथ अमेरिका (America) के कई सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
OTT Web Series: दिमाग हो तभी देखें ये वेब सीरीज वरना रहें कोसों दूर, गुत्थी सुलझाने में याद आ जाएगी नानी

रवि किशन भोजपुरी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक अपनी पहचान बना चुके हैं। एक्टर आज कल अपने सीरीज मामला लीगल है को लेकर चर्चे में हैं। फिल्म महादेव का गोरखपुर भारत के अलावा अमेरिका के 12 सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज होगी। ये फिल्म न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि अमेरिका में रिलीज होगी। ये पूरी भोजपुरी सिनेमा जगत के लिए बहुत गर्व की बात है।