10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं YO YO Honey Singh के MANIAC गाने की ‘दिदिया के देवरा’ की सिंगर ? भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मचाया धमाल !

सिंगर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनका परिवार पारंपरिक रूप से मंदिरों और विभिन्न आयोजनों में हारमोनियम और ढ़ोलक के साथ गीत-संगीत प्रस्तुत करता है। अवधी, भोजपुरी और ग़ज़ल गायन में माहिर रागिनी पहले भी कई वायरल गाने गा चुकी हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 26, 2025

Ragini Vishwakarma Bhojpuri Singer

Ragini Vishwakarma Bhojpuri Singer

Ragini Vishwakarma Bhojpuri Singer: पंजाबी रैपर और म्यूज़िशियन Yo Yo Honey Singh का नया गाना "Maniac" इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस Esha Gupta भी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी रैप का तड़का लगाया गया है, जिसे श्रोताओं द्वारा खूब सराहा जा रहा है। बिहार और यूपी में यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गाने में एक भोजपुरी पंक्ति "दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी" है, जो कि बिहार के पारंपरिक लोकगीत का हिस्सा है। इसे आवाज़ दी है रागिनी विश्वकर्मा ने, जो इस गाने के साथ सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर रागिनी की जमकर चर्चा हो रही है और उनकी गायकी को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

कौन हैं Singer Ragini Vishwakarma?

रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनका परिवार पारंपरिक रूप से मंदिरों और विभिन्न आयोजनों में हारमोनियम और ढ़ोलक के साथ गीत-संगीत प्रस्तुत करता है। अवधी, भोजपुरी और ग़ज़ल गायन में माहिर रागिनी पहले भी कई वायरल गाने गा चुकी हैं। कोरोना काल में उनका एक गाना "पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला" काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसे यूट्यूब पर 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे।

कैसे मिला Honey Singh के साथ गाने का मौका?

जब उनका गाना रिलीज हुआ तो उसके बाद एक इंटरव्यू में रागिनी ने बताया कि हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा ने उनके गुरु को कॉल किया था। शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यह गाना हनी सिंह के साथ होगा। उन्हें लगा कि बॉलीवुड में उन्हें गाना है। उस समय हनी सिंह के बारे में नहीं बताया गया था। कुछ समय बाद, गोरखपुर के अर्जुन अजनबी द्वारा लिखे गए गीत को उन्होंने रिकॉर्ड किया। बाद में पता चला कि यह गाना हनी सिंह के एल्बम का हिस्सा बनेगा।

Ragini Vishwakarma Bhojpuri Singer: सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

Ragini Vishwakarma सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 444K फॉलोअर्स हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भी उनके साथ एक गाने पर काम करने का वादा कर चुके हैं। हनी सिंह के साथ काम करने के बाद, रागिनी विश्वकर्मा को इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रेक मिला है और अब वह तेजी से प्रसिद्ध हो रही हैं।