2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्क पर सरकारी कब्जा, निगम कमिश्नर के ​खिलाफ अवमानना का मामला, कोर्ट ने मांगा जवाब

- ऐशबाग में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क में सरकारी विभागों के कब्जे - रहवासियों की मांग, पार्क बने, सार्वजनिक जगहों पर हो हरियाली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shakeel Khan

•

Updated: 6 Jul 2025, 11:56 PM IST

भोपाल। मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अ​भियान से हरियाली बढ़ाने के लिए पहल की वहीं अ​धिकारी इसे उजाड़ने में लगे हैं। कोर्ट के निर्देश को भी अनदेखा किया जा रहा है। मामला ऐशबाग कॉलोनी का है। यहां सार्वजनिक उपयोग की जगह पर निगम ने कर लिया। इस पर स्टे हैं। बावजूद इसके निर्माण सामग्री डाल दी गई। निर्माण की तैयारी है। इस पर कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने निगम कमिश्नर और अ​धिकारियों से जवाब तलब किया है।

मामले में ऐशबाग निवासी निसार खान ने जनहित याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस पर स्टे दिया है। कोर्ट के आदेशों की अनदेखी करते हुए यहां निर्माण सामग्री डंप कराई गई। याचिकाकर्ता निसार खान ने अब इस मामले में अवमानना याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट ने नगर निगम आयुक्त एवं ऐशबाग ज़ोन-11 के ज़ोनल अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ गुलाटी और सह अधिवक्ता अनमोल चौकसे पैरवी कर रहे हैं।

हरियाली की बजाय मंडी का कचरा

राजधानी के ऐशबाग क्षेत्र में बड़ी आबादी है। हाउसिंग बोर्ड ने यहां पार्क विकसित किया था। इस खुले क्षेत्र में पार्क की बजाय निगम, महिला बाल विकास का कब्जा है। रहवासी इसे पार्कँ के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। इसकी बजाय यहां सब्जी मंडी विस्थापित कर लगाई जा रही है। हरियाली की बजाय यहां कचरा है।

अ​धिकारी चाहें तो भोपाल होगा number-1

मुख्यमंत्री की पहल पर शहर में हरियाली विकसित करने कई संगठन काम कर रहे हैं। इनमें से सम्राट कॉलोनी मोहल्ला महासमिति के अध्यक्ष अजीज मोहम्मद ने बताया अ​धिकारी सरकार का सहयोग करें तो हरियाली बढ़ेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शहर के अंक बढ़ेंगे।

करीब 25 हजार की आबादी

इस क्षेत्र की आबादी करीब 25 हजार है। जोन 11 के वार्ड 39 में आने वाले इस क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड के आवास हैं। हाल में एक सब्जी मंडी यहां विस्थापित की गई है। रहवासियों ने बताया इससे परेशानी हो रही है। बरसात में पानी निकासी बड़ी समस्या हैं। वहीं सड़कों पर गंदगी हो रही है।