14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रुप परफॉर्मेंस में निफ्ट भोपाल टीम बनी विनर

भोपाल. एम्स भोपाल में बुधवार को ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने फैशन का जलवा बिखेरा। मौका था पत्रिका और एम्स की ओर से आयोजित रेटिना-2019 फेस्टिवल का।

2 min read
Google source verification
ग्रुप परफॉर्मेंस में निफ्ट भोपाल टीम बनी विनर

ग्रुप परफॉर्मेंस में निफ्ट भोपाल टीम बनी विनर

भोपाल. एम्स भोपाल में बुधवार को ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स ने फैशन का जलवा बिखेरा। मौका था पत्रिका और एम्स की ओर से आयोजित रेटिना-2019 फेस्टिवल का। एक ओर जहां फेस्टिवल में कैंपस मिस्टर एंड मिसेज का ऑडिशन राउंड पूरा किया गया, वहीं कई एक्टिविटीज और कई इवेंट्स में स्टूडेंट्स ने अपना हुनर दिखाया। इसके बाद देर रात तक फैशन शो अपने शबाब पर पहुंच कर संपन्न हुआ। ग्रुप परफॉर्मेंस में निफ्ट भोपाल विनर रहा, जबकि दूसरे स्थान पर भी निफ्ट भोपाल की टीम रही। तीसरे स्थान पर एम्स भोपाल की नर्सिंग टीम रही।
सोलो परफॉर्मेंस में पूजा मिस चार्मिंग बनीं, अनयन मिस्टर चार्मिंग बने। बेस्ट वॉल्क का अवार्ड अर्पित साहू ने जीता। जज की भूमिका फैशन कोरियोग्राफर जहीर खान, डॉ. रश्मि चौधरी और शैफाली शर्मा ने निभाई।

फैशन शो में 6 टीमों ने किया पार्टिसिपेट
फैशन शो में 6 टीमों ने पार्टिसिपेट किया, जबकि सोलो में 16 पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 55 स्टूडेंट्स ने रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा। एम्स ग्रुप ने कार्टून थीम पर जो जलवा दिखाया, उसे देखकर सब हैरान हो गए। वहीं रोजेस फॉर स्काय, गल्र्स पॉवर थीम पर रैंप वॉक करते नजर आए।

एंजायमेंट का फुल डोज
फेस्टिवल के पहले दिन यूथ ने अपने आर्ट को अलग अंदाज में पेश किया। म्यूजिक, इनोवेशन, एक्सपरिमेंट और एंजायमेंट का फुल डोज मिल रहा था। पहले दिन यूथ ने क्रिकेट, स्पोट्र्स फीका, डेमो क्लासेज, क्वीज कॉम्पीटिश, वालीबॉल, बास्केटबॉल, ड्यूट डांस और फैशन शो में अपने जलवे बिखेरे।

क्रिकेट में दिखाया जोर
फेस्टिवल में क्रिकेट का जुनून दिखा। सभी अपनी टीम को चीयरअप करते रहे। एलिमिनेटर राउंड के तीन मुकाबले खेले गए। कॉम्पिटीशन में 8 कॉलेजेस की टीम ने पार्टिसिपेट किया।

शिल्पी शर्मा के गानों पर झूमे
फैशन नाइट के बाद बॉलीवुड नाइट की बारी थी, जिसमें डीजे शिल्पी शर्मा ने बॉलीवुड, ट्रैप और डबस्टैप पर स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान अपना टाइम आएगा... मुगड़ा मुगड़ा..., कहता है पल पल तुमसे.... जैसे गानों पर स्टूडेंट्स झूमते नजर आए।