लहसुन एक सुपरफूड है। लहसुन हृदय से संबंधित गुणों की वजह से वह बेशकीमती है। कई लोग हृदय रोगों से बचने के लिए सुबह खाली पेट 2-3 कच्चे लहसुन की कलियां खाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
यह शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। लहसुन का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह लहसुन खाने से बहुत तरह के फायदे हासिल होते हैं।
फायदे
-उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। लहसुन में एंटी हाइपरटेंसिव गुण होता है। लहसुन उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
-लहसुन का सेवन एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम कर एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में मदद कर सकता है। लहसुन में एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण होता है जो एलडीएल के साथ टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
- एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कार्सिनोजेनिक, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जो लहसुन में मौजूद होती हैं. इसका फायदा कैंसर से बचने में होता है।
- अगर कोई मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है, तो उसके लिए लहसुन बहुत फायदेमंद हो सकता है. लहसुन को कच्चा खाने से दिमाग संतुलित रखने में मदद मिलती है. यही वजह है कि इससे डिप्रेशन से लड़ने में मदद भी मिलती है. अगर आप स्ट्रेस से बचना चाहते हैं, तो आप लहसुन खा सकते हैं.
- लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड होता है, जिसका काम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना होता है.
बरतें सावधानियां
-यदि किसी को पेट संबधी समस्या रहती है तो लहसुन का सेवन करने से बचें।
जब आप सर्जरी के लिए जा रहे हों तो लहसुन का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता।
ये हैं नुकसान
-सुबह लहसुन एक-दो कली से ज्यादा न खाएं।
-खाली पेट ज्यादा लहसुन खाने से एसिडिटी की समस्या, उल्टी-दस्त, अपच व गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।