26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 FACT: पूजा-पाठ में नहीं लग रहा मन, तो मानसिक शांति के लिए करें ये उपाय

भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. ब्रज बिहारी शास्त्री आज आपको ऐसे 10 फैक्ट बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपका मन पूजा-पाठ में लगाएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 15 Jan 2017, 3:20 PM IST

amazing india, india

amazing india, india

भोपाल। आज की भागमभाग के इस दौर में अक्सर देखा जाता है कि कामकाजी हो या विद्यार्थी, कर्तव्य, जिम्मेदारियों और इच्छाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद में मन को इतना अस्थिर व अशांत कर लेते हैं कि उससे पैदा तनाव व दबाव से काम या मकसद को पूरा करना मुश्किल लगने लगता है। जिसका व्यावहारिक उपाय यही है कि समय और योजनाबद्ध तरीके से काम को अंजाम दिया जाए। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. ब्रज बिहारी शास्त्री आज आपको ऐसे 10 फैक्ट बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपका मन पूजा-पाठ में लगाएंगे। साथ ही इन उपायों से आपके ग्रह-नक्षत्र भी सुधर जाएंगे और जीवन में सुख-शांति का प्रवाह करेंगे।




india




इसलिए नहीं लगता मन
धार्मिक नजरिए से हिन्दू धर्म में चन्द्र को मन और जल तत्व का देवता माना जाता है। माना जाता है कि हिन्दू मास के शुक्ल पक्ष में चन्द्र कला के बढऩे और कृष्ण पक्ष में घटने पर मानसिक दशा में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। खासतौर पर मन और जल तत्व में उथल-पुथल देखी जाती है, जो मानसिक और शारीरिक कष्ट बढ़ाने वाली होती है। शास्त्रों के मुताबिक भगवान शिव स्वयं मस्तक पर चंद्रधारण करने वाले हैं। जिससे वह चंद्रमौली या चंद्रशेखर के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसलिए चंद्र दोष से पैदा मानसिक बैचेनी, रोग और तनाव को दूर करने के लिये शिव भक्ति के खास दिनों में शिव पूजा के साथ चन्द्र पूजा और अघ्यज़् का उपाय बहुत ही प्रभावी बताया गया है।





india


ये हैं वो दस उपाय, जो देंगे शांति
- प्रदोष व चतुर्दुशी के दिन शिव उपासना में चंद्र पूजा की ये सरल विधि आपको शांति प्रदान करेगी।
- शाम को पूजा स्थान को गाय के गोबर से लीपकर उस पर एक चौकी पर चन्द्र और रोहिणी की मूर्ति विराजित करें।
- पूजा में चन्द्र और रोहिणी को सफेद चन्दन, सफेद फूल, अक्षत, सफेद वस्त्र, दूर्वांकर के साथ भोग में दही या दूध से बने पकवान अर्पित करें।




india


- इस मंत्र से चन्द्र प्रतिमा को अघ्र्य देने के बाद घी के दीप से आरती करें और ये मंत्र पढ़ें...
'नवो नवोसि मासान्ते जायमान: पुन: पुन:।
आप्यायस्व स मे त्वेवं सोमराज नमो नम:।।
- सोमवार या हर रोज ऐसी चन्द्र पूजा मानसिक शांति के साथ, पुत्र, धन, स्वास्थ्य के साथ कुण्डली में चन्द्र दोष भी दूर करती है।