
सांसद सुमेर सिंह सोलंकी को 101 सांसदों ने किया वोट
भोपाल। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी (MP Sumer Singh Solanki) केन्द्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय के सदस्य चुने गए हैं। सोमवार को संसद भवन परिसर में हुए निर्वाचन में राज्य सभा के 101 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया। इस निर्वाचन में भाजपा के डॉ. सोलंकी को 81 वोट मिले, जबकि सांसद तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार को मात्र 20 मत प्राप्त हुए। डॉ. सोलंकी इस बोर्ड में तीन वर्ष के लिए निर्वाचित हुए हैं।
सम्भवत: यह पहला मौका होगा जब किसी आदिवासी सांसद को इस अति-महत्तवपूर्ण बोर्ड का सदस्य निर्वाचित किया गया है। डॉ. सोलंकी सांसद बनने से पहले मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के कॉलेज में इतिहास के प्राध्यापक थे। डॉ. सोलंकी ने इस बोर्ड के सदस्य चुने जाने पर विश्वास दिलाया कि वह भारतीय पुरातत्व अनुसन्धान का संचालन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ मिल कर काम करेंगे और पुरातत्व सिद्दांतों के अनुप्रयोग से सम्बन्धित अध्ययनों को बढावा दिलाने के लिए ओर प्रयास करेंगे।उन्होंने विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में िस्थत पुरातत्व धरोहर पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
भारत सरकार के सदस्य के रूप में पुरात्तव विभाग एवं संस्कृति मंत्रालय की इस महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा एवं अन्य सहयोगियों को साधुवाद किया।
Published on:
09 Aug 2022 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
