4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 अक्टूबर राशिफल : हीरे से भी तेज़ चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, हो जाएंगे मालामाल

हीरे से भी तेज़ चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, हो जाएंगे मालामाल

2 min read
Google source verification
pandit ji

pandit ji

भोपाल। 15 अक्टूबर दिन सोमवार को 4 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से जानिए आज का राशिफल...

मेष राशि

व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बन सकती है, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ राशि

समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें।, धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर हो सकती है, भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा, कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन राशि

हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दुसरों को न बताएं मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि

लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा, बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है, तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भवन बदलने के योग बन रहे है।

कन्या राशि

जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंशा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला राशि

अपने विवेक से रुके काम पुरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर और बाहर दोनों तरफ पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा, धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

धनु राशि

समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी, शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

मकर राशि

व्यवसाय में उन्नती पद के अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी, न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि

न चाहते हुए भी आप को दुसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

मीन राशि

आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते है। स्व-विवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

Story Loader