7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरी लहर में कोरोना से 153 की मौत, अब खत्म हो जाएगा कोरोना

एक माह पूर्व अब तक कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 10540 था, जो रविवार शाम तक बढ़कर 10693 हो गया.

2 min read
Google source verification
corona death

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने एक माह में 150 से अधिक लोगों की जानें ले ली हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आई है। लेकिन मौतों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है, हर दिन प्रदेश में तीन से चार लोगों की मौत हो रही है। ये हम नहीं कह रहें हैं, ये हालात खुद आंकड़े बयां कर रहे हैं। वहीं दूसरी और कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में दिन-ब-दिन भयंकर गिरावट आ रही है, इससे साफ नजर आ रहा है कि ऐसी ही गिरावट रही तो निश्चित ही चंद दिनों में कोरोना खत्म हो जाएगा।

एमपी में चार की मौतें
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की मौतें हुई हैं। जिसमें भोपाल में एक, छिंदवाड़ा में एक, इंदौर और जबलपुर में भी एक-एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इस प्रकार कुल 4 लोगों की मौत हुई है। एमपी में करीब एक माह पूर्व अब तक कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 10540 था, जो रविवार शाम तक बढ़कर 10693 हो गया, इस प्रकार कोरोना की तीसरी लहर में एक माह में ही करीब 153 की मौतें हुई हैं। इसके बावजूद हर दिन कोरोना से 2-4 लोगों की मौतें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : मजदूर मां-बाप ने पढ़ाने में नहीं छोड़ी कोई कसर - नौकरी नहीं मिली तो बेटी ने गटक लिया जहर


कोरोना से संक्रमित हुए 2092
पिछले 24 घंटे में करीब 70353 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से करीब 2092 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं 24 घंटे में करीब 4750 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। इन आंकड़ों से साफ नजर आ रहा है कि कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। प्रदेश में रविवार शाम तक करीब 19728 एक्टिव केस थे, जिनमें भी लगातार गिरावट आ रही है। अगर ऐसी ही रफ्तार रही तो निश्चित ही कोरोना चंद दिनों में खत्म हो जाएगा।