7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 35 जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, कई इलाकों में चलेगी भीषण लू

MP Weather Update : उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में प्री-मानसूनी एक्टिविटी तेज होने के चलते यहां आंधी - बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ इलाकों में सूरज के तल्ख तेवर लोगों के लिए खासा मुसाबत साबित हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

एमपी में दो मौसम- कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू का अलर्ट (Photo Source- Patrika)

Thunderstorm Rain And Lightning Alert : मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के अलग - अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियों के चलते तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश रिकॉर्ड हो रही है तो वहीं, दूसरी तरफ सूरज के तल्ख तेवर भी देखने को मिल रहे हैं। राजधानी भोपाल में स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, फिलहाल, प्रदेशवासियों को उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किये गए हैं।

मध्य प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर यह है कि इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार काफी बेहतर है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून से पहले होने की अदिक संभावना बनी है। फिलहाल केरल से आगे बढ़कर मानसून महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है, जिससे प्रदेश में भी प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।

कहां-कहां बारिश का दौर

पिछले एक हफ्ते से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इनमें मुख्य रूप से भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर और खरगोन समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है।

35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों को देखते हुए प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली की भी आशंका जताई गई है।

9 और 10 जून को उत्तरी जिलों में हीटवेव का अलर्ट

राहत की बौछारों के बीच गर्मी का टॉर्चर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि, आगामी 9 और 10 जून को मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से के जिलों, जैसे- ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंडेलखंड के कुछ इलाके में भीषण लू चलने की संभावना है। यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस और तपिश का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग की सलाह

प्री-मानसून की इस हलचल के बीच किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि, आंधी - तूफान या बिजली चमकने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही, किसानों से अपील की गई है कि, खुले में रखी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का प्रबंध करें।