23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में भरभराकर गिरा 90 साल पुराना मकान, अंदर मौजूद थे कई लोग

House Collapse In Bhopal : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुरा इलाके में मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। क्षतिग्रस्त मकान 90 साल पुराना बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
House Collapse In Bhopal

House Collapse In Bhopal (भोपाल में भरभराकर गिरा मकान Photo Source- Input)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बारिश के बीच एक मकान का पूरा छज्जा भरभराकर गिर गया। जिस समय मकान का छज्जा गिरा उस वक्त बालकनी पर एक युवक भी खड़ा था, जो भरभराकर गिरी बालकनी के साथ नीचे आ गिरा। बता दें कि, ये हादसे शहर के कोतवाली थाने के सामने इब्राहीमपूरा इलाके में एक 90 साल पुरानी इमारत में हुआ है। घटना के समय मकान में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। हालांकि, गनीमत रही वो सभी घर के अंदुरूनी हिस्से में होने के कारण सुरक्षित हैं, क्योंकि मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग छज्जे के साथ युवक को गिरता देख दौड़कर उसे बचाने भागे। युवक को सुरक्षित देख फिर सभी ने संबंधित मकान से एक निर्धारित दूरी बना ली। हादसे की चपेट में आए छज्जे पर खड़े युवक के हाथों में मामूली चोटें आई हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने ही हिम्मत दिखाते हुए अंदर मौजूद परिवार के लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त घर के अंदुरूनी हिस्से में तीन से चार महिलाएं और तीन बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि, पूरी इमारत नहीं ढही वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस तरह हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई।

खबर अपडेट हो रही है…