घर सहित कॉलोनी को किया सील
नोवल कोरोना की रोकथाम के लिए बने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को आईएएस विजय कुमार के निवास स्थान फॉच्र्यून प्राइड ओरा मॉल गुलमोहर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया। अब इस क्षेत्र में अगले 14 दिन तक कोई नहीं आएगा और न कोई इस क्षेत्र से बाहर जाएगा। यहां के रहवासियों को प्रतिदिन अपना हेल्थ चैकअप कराना होगा। इसके साथ ही आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया है। एपीसेन्टर घर के आसपास के सभी 50 घरों में मास्क, हाथ धोना, पीपीई गाइड लाइन का पालन करना सबके लिए जरूरी कर दिया गया है।