
अगले 24 घंटे में एमपी के इन जिलों में बारिश
MP Weather Update :मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मौजूदा समय की बात करें तो कई जिलों में दोपहर होते-होते सड़कें करीब करीब खाली नजर आने लगती हैं। खासतौर पर सूबे के नर्मदापुरम, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्रों की, यहां तेज धूप के चलते दिन में बाहर निकलने तक से बच रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों यानी 17 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने के चलते कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की भी उम्मीज है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 17 मार्च से प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। आगामी दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार और बड़वानी शामिल हैं. हालांकि आज और कल प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।
पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिला। कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। जबकि, बड़े शहरों में सबसे गर्म भोपाल रहा। दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। यहां पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां लू जैसा असर भी महसूस हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
-भोपाल : 36.4 डिग्री
-इंदौर : 35.5 डिग्री
-जबलपुर : 35.7 डिग्री
-ग्वालियर : 32.6 डिग्री
-उज्जैन : 35.5 डिग्री
-भोपाल : 18.6 डिग्री
-इंदौर : 19.4 डिग्री
-जबलपुर : 20.6 डिग्री
-ग्वालियर : 20.0 डिग्री
-उज्जैन : 16.0 डिग्री
मौसम विभाग की मानें तो 17 मार्च यानी आज शाम ले प्रदेश के कई इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देगा। आगामी दो दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार और बड़वानी शामिल हैं। हालांकि, आज और कल प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।
Updated on:
17 Mar 2026 02:15 pm
Published on:
16 Mar 2026 07:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
