4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंगपा नेता ने सामूहिक विवाह में वर-वधु को दान की 2.31 करोड़ की जमीन

अखिल गोंडवाना महासभा के बैनर तले मंगलवार को गोंडवाना सामूहिक विवाह एवं भूदान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शामिल वर-वधु के जोड़ों को गोंगपा नेता हेमंत सरेयाम ने 2.31 करोड़ रुपए की भूमि दान की।

2 min read
Google source verification
गोंडवाना सामूहिक विवाह एवं भूदान सम्मेलन का आयोजन

Organization of Gondwana Mass Marriage and Bhoodan Conference

बैतूल। शहर के हमलापुर क्षेत्र में अखिल गोंडवाना महासभा के बैनर तले मंगलवार को गोंडवाना सामूहिक विवाह एवं भूदान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शामिल वर-वधु के जोड़ों को गोंगपा नेता हेमंत सरेयाम ने 2.31 करोड़ रुपए की भूमि दान की। प्रत्येक वर-वधु को अपना आशियाना बनाने के लिए 750 स्क्वेयर फीट के प्लॉट दान में दिए गए। प्रत्येक भूखंड की कीमत 3 लाख 85 हजार रुपए बताई जाती है। विवाह आयोजन में कुल 78 जोड़ों को प्लॉट दिए गए हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत सरेयाम ने बताया कि परिणय सूत्र में बंधे प्रत्येक वधु को आवास के लिए 750 स्क्वेयर फीट का भूखंड दान पत्र उपहार में दिया गया। आदिवासी रीति रिवाजों के साथ विवाह आयोजन संपन्न कराया गया। सरेयाम ने वर्ष 2005-06 ने यह जमीन क्रय की थी। जिलाध्यक्ष सरेयाम ने बताया कि मौजा मरामझिरी में खसरा नंबर 11/2 रकबा 0.809 हेक्टेयर में से जमीन दान की गई है। दानपत्र के साथ जमीन का ले आउट भी लगाया गया है। पंजीयन शुल्क समेत नामांतरण का खर्चा दंपत्ति को उठाना पड़ेगा। सरेयाम ने बताया कि समाज के विवाह समारोह आदिवासी संस्कृति के हिसाब से किए जाए इसे बढ़ावा दिए जाने के लिए ही यह आयोजन किया गया।

सामूहिक विवाह आयोजन की बारात में थिरके प्रभारी मंत्री, सांसद और पूर्व सांसद
बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड पर किया गया। 1202 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया, लेकिन विवाह आयोजन के दौरान भोजन को लेकर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। स्थिति यह थी कि वर-वधू को भी भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ा। बारातियों को भोजन के लिए प्लेटे तक धोना पड़ी। लोगों का भारी हुजूम खाने के लिए उमडऩे के कारण ऐसे हालात निर्मित हुए। वहीं दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन वॉटरप्रूफ टेंट लगे होने के कारण कोई परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अतिथियों ने कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार द्वारा वैदिक पद्धति एवं भगत-भूमका ने आदिवासी लोक परंपरा के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। साथ ही मुस्लिम परिवार के एक जोड़े का निकाह भी पढ़वाया गया। इस दौरान आदिवासी कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को लाभ मिल रहा है। आज बैतूल में 1200 एवं भीमपुर में 935 जोड़ों के विवाह होने पर जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार के सफल आयोजन आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तथा विवाह तक की चिंता प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अब लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 क्रियान्वित की जा रही है।इस दौरान सांसद डीडी उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व विधायक अलकेश आर्य, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसलाल धुर्वे, जनपद पंचायत अध्यक्ष इमलाबाई जावलकर, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री परमार ने पांच नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत मिलने वाली 49 हजार रुपए राशि के चेक भी प्रदान किए।