
भोपाल। 28 अप्रैल दिन रविवार से कुछ राशियों की किस्मत एकदम से बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से शुक्ल नाम का योग बन रहा है। शुक्ल योग बनने के कारण वृष, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को दुगना फायदा होगा। इनके सोचे हुए काम पूरे होंगे, खुद के लिए समय मिलेगा और बड़े लोगों से मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं। बाकि राशियों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए उन राशियों के बारे में जिनकी किस्मत बदलने वाली है.....
कन्या राशि
समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे। जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। संचित धन खर्च होगा।
वृष राशि
आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझोता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा। विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्दि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।
वृश्चिक राशि
उन्नती के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त हो सकती है। अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने, उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है। अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।
Published on:
28 Apr 2019 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
