19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य से भी तेज चमकने वाला है इन 3 राशियों का भाग्य, बन रहे सरकारी नौकरी के योग

सूर्य से भी तेज चमकने वाला है इन 3 राशियों का भाग्य, बन रहे सरकारी नौकरी के योग

2 min read
Google source verification
pandit ji

pandit ji

भोपाल। 29 अप्रैल दिन सोमवार को कुछ राशियों का भाग्य खुलने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति से ब्रह्म योग बन रहा है। साथ ही शतभिषा नक्षत्र से अमृत योग बन रहा है। इन दोनों शुभ योगों को बनने के कारण आज के दिन धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को बहुत फायदा होने वाला है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जानिए कैसे मिलेगा किस्मत का साथ....

धनु राशि

इस राशि के जातकों के आज के दिन सभी कार्यों में प्रिय सहायक होंगे। जितने भी काम अपने हाथों लेंगे वह भलीभांति संपन्न होगा। इस राशि के जातकों का भाग्य सातवें आसमान पर होगा। अन्य राशि की अपेक्षा इस राशि के लोग अत्यंत भाग्यशाली साबित होंगे। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि चुनौतियां रहेंगी लेकिन मेहनत करने पर आपकी सारी योजनाएं सफल रहेंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवाद हो सकते हैं।

मकर राशि

इन राशि वालों के लिए ये समय बहुत लाभदायक होगा। मकर राशि के जातकों को कहीं से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को उनके कामों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा और सफलता इनके कदम चूमेगी। बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। इस राशि के जातकों पर कालभैरव अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। कालभैरव के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को भाग्य भी अधिक साथ देगा। ऐसे सभी कार्य सफल होंगे जो पहले नहीं हुए थे।