2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब-गजब प्रेम- 55 की महिला से शादी करने 58 साल का बन गया 30 का युवक

केंद्र सरकार में डायरेक्टर है महिला

2 min read
Google source verification
30 year old youth became 58 years old to marry a woman

30 year old youth became 58 years old to marry a woman

भोपाल. मध्यप्रदेश में अजब प्रेम का गजब मामला सामने आया है। 55 साल की एक महिला से शादी करने के लिए 30 साल का युवक 58 साल का बन गया। यह अजीबोगरीब मामला तब सामने आया जब भोपाल में इस सीनियर महिला अधिकारी ने युवक पर धोखे में रखकर शादी करने का केस कराया। महिला का आरोप है कि खुद को 58 साल का बताकर उसे युवक ने शादी की थी। खुद को पूर्व सांसद का बेटा भी बताया था। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने उससे 2 लाख रुपए भी हड़प लिए।

महिला केंद्र सरकार के एक उपक्रम में डायरेक्टर थीं और अभी दिल्ली में पदस्थ हैं। उनका आरोप है कि युवक ने अपनी उम्र ज्यादा दर्शाने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट सहित दूसरे दस्तावेजों में हेरफेर भी किए। महिला अफसर की शिकायत पर राजधानी की रातीबड़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी ने आवेदन में बताया है कि वह तलाकशुदा हैं। करीब तीन साल पहले एक शादी में धनु प्रेमल से उनकी पहचान हुई थी। वे उसे पसंद करने लगीं। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत होने लगी। धनु प्रेमल ने खुद को बहुत बड़े कारोबारी और नामी परिवार से बताया। उसने यह भी बताया कि वह अहमदाबाद का है, उसके पिता दो बार सांसद रह चुके हैं। इन सब बातों से प्रभावित होकर उन्होंने सितंबर 2020 में धनुप्रेमल के साथ भोपाल में शादी कर ली।

जब उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया तब वहां जाने पर उन्हें धनुप्रेमल की वास्तविकता पता चली. वह उनसे आधी उम्र का है। उसके पिता सांसद तो दूर पॉलिटिकल फील्ड तक में नहीं हैं. धनुप्रेमल ने जन्म के जो दस्तावेज दिए थे उसमें उसकी डेथ ऑफ बर्थ 1966 थी। उसने खुद को भी तलाकशुदा बताया था और इसके भी दस्तावेज दिए थे। रातीबड़ पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धोखे से शादी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जान से मारने की धमकी देने और दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में केस किया है।

Story Loader