
4 lane worth 1400 crores will connect two big cities of MP
मध्यप्रदेश में अनेक हाईवे और 4 लेन बनाए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश बड़े प्रोजेक्ट एनएचएआई के हैं। इन्हीं में 1400 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट भी शामिल है जोकि प्रदेश के दो प्रमुख शहरों राजधानी भोपाल और विदिशा को जोड़ेगा। विदिशा भोपाल 4 लेन हाइवे को हाल ही मंजूरी मिली और इसकी प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। यह नया 4 लेन विदिशा के सांची बायपास तिराहे से भोपाल के भानपुर पुल तक निर्मित किया जाएगा। विदिशा भोपाल नए 4 लेन से दोनों प्रमुख शहरों के बीच की दूरी करीब 30 किमी घट जाएगी जिससे समय भी बचेगा।
विदिशा के लोगों की करीब 3 दशक पुरानी मांग पूरी हो गई है। नए विदिशा-भोपाल 4 फोरलेन की कवायद शुरु हो गई है। 44.80 किमी का यह प्रोजेक्ट विदिशा से प्रदेश की राजधानी की दूरी 30 किमी कम करने के साथ ही 30 मिनट का समय भी घटा देगा।
विदिशा में सांची बायपास तिराहा से भोपाल के भानपुर पुल का यह हाइवे बनाया जाएगा। सांची बायपास तिराहा पर दो अन्य हाईवे विदिशा सागर और विदिशा अशोकनगर हाई वे भी कनेक्ट होंगे।
विदिशा भोपाल 4 लेन से न केवल दोनों शहरों के बीच की राह आसान होगी बल्कि इससे शहर के विकास को भी पंख लगेंगे। इतना ही नहीं, लोगों की सुरक्षा के नजरिए से भी यह 4 लेन अहम साबित होगा। रोज आने जानेवाले वालों और वाहन चालकों की सुविधा बढ़ जाएगी।
Published on:
05 Jan 2025 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
