30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

460 छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में किया रैंप वॉक

नूतन मेले में छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Anupam Pandey

•

Updated: 1 Mar 2024, 10:42 PM IST

460 छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में किया रैंप वॉक

460 छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में किया रैंप वॉक

भोपाल. नूतन महाविद्यालय में शुक्रवार को ट्रेडिशनल डे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लेते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कुल 460 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को प्रादेशिक परिधानों और अलंकरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, कश्मीर आदि राज्याें के पारंपरिक परिधान पहनकर रैंप वॉक किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आए। ट्रेडिशनल डे में राजस्थानी घाघरा-चोली, महाराष्ट्रीयन नवारी साड़ी, पंजाबी सलवार सूट और ओडिशी साड़ी खास आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा नूतन में एक मेले का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगाए। इसमें इडली-सांभर, फ्रूट कस्टर्ड, पानी-पुरी, जूस, ढ़ाबेली, जूलरी, साड़ी आदि की लगभग 50 स्टॉल लगाए गए थे। इस मेले का आयोजन छात्रों में विभिन्न राज्यों की संस्कृति और व्यंजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था। मेले के माध्यम से छात्रों को विभिन्न राज्यों की वेशभूषा, खानपान, और रीति-रिवाजों के बारे में जानने का अवसर मिला।