
सीएम शिवराज की 5 बड़ी घोषणा- स्कूलों को बंद करने की भी चेतावनी
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों काफी एक्टिव हैं, वे आए दिन जनता से जुड़ी कोई न कोई बड़ी घोषणा कर रहे हैं, वे जनता के बीच पहुंचने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं। ताकि प्रदेश के लोग किसी न किसी रूप में उनसे जुड़े रहें। पिछले 24 घंटे में उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की है, जिसमें ऐसे स्कूलों को बंद करने की चेतावनी भी दी है, जहां हिंदू लड़कियों को जबरन हिजाब पहनाने के साथ ही भारत के टुकड़े करने वाली कविताएं भी पढ़ाई जा रही हैं।
स्कूलों को बंद करने की चेतावनी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित एक स्कूल में हुए हिजाब मामले पर सख्त रवैया अपनाया है, उन्होंने कहा कि दमोह के स्कूल में जो हुआ ऐसी हरकतें मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगी, ऐसे स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा दमोह के एक विद्यालय में अनियमितताएं पाए जाने पर उसकी मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है, मेरे भांजे भांजियों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, एवं मध्यप्रदेश सरकार ऐसे कृत्यों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बहनों के घर पहुंचे भैया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों लाड़ली बहनाओं के घर भी पहुंच रहे हैं, वे बहनों के साथ गीत गाते हुए भी नजर आ रहे हैं, वे अक्सर ये गाना गाते हैं फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है, सीएम ने कहा कि इनके चेहरों पर खुशी देखना ही मेरा सपना है। वे लाड़ली बहनाओं को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र भी बांट रहे हैं। 10 जून को लाड़ली बहना के खाते में १००० रुपए आएंगे।
300 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छतरपुर से मेडिकल कॉलेज छीनने का पाप किया है, उन्होंने ये बात छतरपुर में आयोजित सभा के दौरान कहते हुए बताया कि अब 300 करोड़ रुपए की लागत से छतरपुर में शानदार मेडिकल कॉलेज बनेगा।
छतरपुर बनेगा नगर निगम
छतरपुर में एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़ी घोषणाएं की है, जिसमें छतरपुर को नगर निगम बनाने की घोषणा भी की है, उन्होंने कहा हम आज एक और संकल्प कर रहे हैं, अब छतरपुर को नगर निगम बना दिया जाएगा।
छतरपुर में बनेगा महाराज छत्रसाल का विशाल स्मारक
सीएम शिवराज ने कहा कि महाराज छत्रसाल की प्रतिमा तो छतरपुर में लगी है, लेकिन आज हम एक फैसला कर रहे हैं, उनके व्यक्तित्व के आधार पर एक छत्रसाल महाराज का विशाल स्मारक छतरपुर में बनाया जाएगा।
Published on:
03 Jun 2023 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
