भोपाल

भोपाल में 5 दर्जन रेस्टोरेंट-होटल बार हुए बंद, लाइसेंस सस्पेंड कर सील किए, मच गया हड़कंप

Bhopal- मध्यप्रदेश की राजधानी में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां के करीब 5 दर्जन रेस्टोरेंट-होटल बार बंद करा दिए गए हैं।

less than 1 minute read
May 03, 2025
5 dozen restaurant-hotel bar licenses suspended and sealed in Bhopal

Bhopal- मध्यप्रदेश की राजधानी में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां के करीब 5 दर्जन रेस्टोरेंट-होटल बार बंद करा दिए गए हैं। इनके लाइसेंस सस्पेंड कर दुकानों, होटलों, बार को सील कर दिया गया है। कलेक्टर को जांच में खामियां मिलने के बाद आबकारी विभाग ने सख्त तेवर दिखाते हुए ये कार्रवाई की। राजधानी में इतनी बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट और होटल के बार को सील करने से हड़कंप मच गया है।

आबकारी अधिकारियों के अनुसार विभाग ने राजधानी के कुल 59 रेस्टोरेंट, होटल और क्लब बार को सील किया है। यहां जांच में खामियां मिली जिसके बाद लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं।

अधिकांश बार संचालक उचित दस्तावेज नहीं दे पाए

होटल, बार संचालकों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर ये ​कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी वीरेंद्र कुमार धाकड़ के अनुसार रेस्टोरेंट, बार, होटल, सिविलियन क्लब लाइसेंस के रिन्यूवल के लिए आवेदन मांगे गए थे। खामियों को दूर करने को कहा गया था। अधिकांश बार संचालक उचित दस्तावेज नहीं दे पाए। ऐसे में बार लाइसेंस सस्पेंड कर उन्हें सील कर दिया गया है।

Published on:
03 May 2025 09:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर