24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के भाषण की 5 बड़ी बातें: लोकसभा में बोलने नहीं दिया, पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं निकला

5 Big Highlights from Rahul Gandhi’s Speech: भोपाल दौरे पर आए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण की 5 बड़ी बातें।

less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi

5 Big Highlights from Rahul Gandhi’s Speech: भारत-यूएस किसान ट्रेड डील को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को किसान महाचौपाल आयोजित की गई थी। जिसमें लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जमकर जुबानी हमले किए। आइए जानते हैं राहुल गांधी के भाषण की पांच बड़ी बातें।

  • 1) राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में इस साल पहली बार लोकसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन का बोलने नहीं दिया गया। मैंने स्पीच शुरू की। मुझे रोका गया। फिर शुरू की, फिर रोका गया।
  • 2) अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रंप टैरिफ को रद्द करेंगे और रद्द कर दिया। बाकी देशों ने भी कर दिया, मगर नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
  • 3) मोदी ने दबाव में अमेरिका को सब दे दिया। मैं पूछता हूं आपने लिया क्या? मुझे एक चीज बता दो। कुछ नहीं लिया। पहले से ज्यादा टैक्स हम देंगे। हमारा पहले कम था। हम कोई इंपोर्ट की गारंटी नहीं दी। मैं लिखकर दे सकता हूं, अगर मोदी पर दबाव और धमकी नहीं होती तो वे ऐसा नहीं करते।
  • 4) दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान के पास है। दूसरे नंबर पर चाइना है। हिंदुस्तान के डेटा के बिना चाइना का मुकाबला अमरीका नहीं कर सकता है। इस डील में छोटी सी स्क्रिप्ट में मोदी ने पूरा डेटा अमरीका के हवाले कर दिया।
  • 5) मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को। दम है तो आप भारत और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए। ये नहीं कर सकते हैं क्योंकि अडाणी का केस है। एपस्टीन की धमकी है।