6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक पर गए थे बैंक मैनेजर, घर लौटे तो नजारा देख उड़ गए होश

चोरी गए जेवरात चार दिन पहले तीजा के चलते बैंक लॉकर से घर ले आए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Juhi Mishra

•

Updated: 29 Aug 2017, 8:08 AM IST

50 Tola Gold theft

50 Tola Gold theft

भोपाल। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर के मकान से दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर करीब दस लाख रुपए कीमत 50 तोला वजनी सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने महज छह घंटे के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रविवार को छुट्टी के कारण परिजन पिकनिक मनाने हलाली डैम गए थे। यह घटना गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है।


पुलिस के मुताबिक एन-3, बी-सेक्टर, मकान नंबर 652 निवासी अमरप्रीत मालवीय पति पुनीत मालवीय (32) गोविंदपुरा स्थित एसबीआई शाखा में असिस्टेंट मैनेजर हैं। जबकि, उनके पति पुनीत मालवीय एक निजी कंपनी में कंसल्टेंट हैं। पुनीत मालवीय ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर दोपहर बजे वह अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए हलाली डैम गए थे। शाम छह बजे जब घर लौटे, तो ताला टूटा मिला।

बदमाशों ने अलमारी में रखे सोने का सेट, 10 अंगूठी, एक चेन, लॉकेट, बच्चे की चेन, ब्रेसलेट, दो मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की 10 पायल, बच्चे की पयाल, कटोरी, प्लेट, 20 बिछिया चोरी करके फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई है। चोरी गए जेवरात चार दिन पहले तीजा के चलते बैंक लॉकर से घर ले आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराई, लेकिन पुलिस को आरोपियों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पुराने बदमाशों को हिरासत में लिया है। जब चोरी हुई, वे उस समय कहां थे। इस संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। बताया जाता है कि एफएसएल जांच में पुलिस को कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पुनीत मालवीय की शिकायत पर इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जीरो बैलेंस का चेक देकर फोन खरीदने वाला धराया
राजधानी समेत सीहोर, विदिशा और बैतूल के मोबाइल दुकानों पर जीरो बैलेंस का चेक देकर महंगे मोबाइल फोन खरीदने वाले एक ठग को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से ब्रांडेड कंपनियों के नौ मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है। आरोपी खुद को बड़ा आदमी बताता और पोस्ट डेटेड चेक देकर मोबाइल लेकर चंपत हो जाता था। आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच, पिपलानी और अवधपुरी में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एएसपी रश्मि मिश्रा ने बताया कि आरोपी मृदुल कुमार सिंह उर्फ गगन राजपूत निवासी शबरी नगर है। वह मूलत: होशंगाबाद का निवासी है। मृदुल कई दुकानदारों को जीरो बैलेंस खाते का चेक देकर मोबाइल खरीदा और गायब हो गया था।

वह पिछले छह माह से इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ विदिशा और बैतूल थाना पुलिस के पास भी शिकायत पहुंची थी।

सस्ते दाम में बेचने की फिराक में पकड़ाया
ठगी कर खरीदे गए नौ मोबाइल और एक लेपटॉप लेकर आरोपी सैर-सपाटा पहुंचा था। रविवार को सैर सपाटा में काफी भीड़ होने के दौरान वह सस्ते दाम में मोबाइल बेचने की फिराक में लोगों से संपर्क कर रहा था। इसी बीच किसी ने क्राइम ब्रांच को सूचना दे दी। सूचना के बाद पहुंची टीम ने आरोपी को दबोच लिया, पूछताछ में उसने पूरा खुलासा कर दिया। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।