30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वियतनाम-थाइलैंड से बुलाईं अष्टधातु की 501 बुद्ध प्रतिमाएं

10 देशों के 60 विदेशी बौद्ध भिक्षु अनुयायी कार्यक्रम में होेंगे शामिल  

less than 1 minute read
Google source verification
budh.png

भगवान बुद्ध की प्रतिमा

भोपाल. कोलार रोड स्थित बुद्ध महाविहार चूनाभट्टी कोलार रोड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बुद्धरूप दान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितम्बर को इस समारोह में विभिन्न श्रावकों को बुद्धरूप दान अर्थात भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की जाएगी। समारोह में 501 लोगों को इसका वितरण किया जाएगा। इसके लिए 501 बुद्ध प्रतिमाएं वियतनाम और थाइलैंड से भोपाल पहुंच चुकी है। कार्यक्रम में अभिनेता गगन मलिक भी शामिल होंगे।

तायवान थाइलैंड वियतनाम श्रीलंका म्यांमार सहित तकरीबन दस देशों के बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों को इस समारोह के लिए आमंत्रण - बुद्ध महाविहार के भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने बताया कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बुद्धरूप दान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से अनुयायी और बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। इसके साथ ही तायवान थाइलैंड वियतनाम श्रीलंका म्यांमार सहित तकरीबन दस देशों के बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों को इस समारोह के लिए आमंत्रण भेजा है। इसमें से 60 विदेशी बौद्ध अनुयायियों के इस कार्यक्रम में आने की संभावना है। इसी प्रकार देश में भी विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे।

बुद्धप्रतिमा अष्टधातु और स्टोन से बनी हुई है जो 22 सेमी से 1 फीट तक की-
इस समारोह में 501 श्रद्धालुओं को बुद्धमूर्ति भेंट की जाएगी। इसमें सभी धर्मों के अनुयायी शामिल होंगे। यह बुद्धप्रतिमा अष्टधातु और स्टोन से बनी हुई है जो 22 सेमी से 1 फीट तक की है। इन प्रतिमाओं का धम्मदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अभिनेता गगन मलिक भी शामिल होंगे। इस आयोजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की बैठकें होे रही हैं और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Story Loader