22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 घंटे में कोरोना से 6 की मौत, 4% से भी कम हुई संक्रमण की रफ्तार, लेकिन 2700 संक्रमित

कोरोना के ३० हजार से भी कम एक्टिव केस हैं, जो कि पहले की स्थिति में आधे से भी कम हैं।      

2 min read
Google source verification
6 death of corona in 24 hours, but 2700 infected in 24 hours

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार घटते जा रहे हंै। पिछले 24 घंटे में महज 2742 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में काफी इजाफा होने के कारण एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार घट रही हैै, वर्तमान में एमपी में कोरोना के 30 हजार से भी कम एक्टिव केस हैं, जो कि पहले की स्थिति में आधे से भी कम हैं। लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी बरकरार है, एमपी में पिछले 24 घंटे में 6 की मौत हुई है।

24 घंटे में 6 की मौत
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से करीब 6 लोगों की मौत हुई है, जिसमें बैतूल में 1, भोपाल में 1, इंदौर में 2, सागर में 1 और विदिशा में 1, इस प्रकार कुल 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। ऐसे में एतिहात बरतना बहुत जरूरी है।

3.68 संक्रमण दर, रिकवरी रेट 95.30

कोरोना संक्रमण दर 3.68 प्रतिशत रह गई है, ऐसे में पिछले 24 घंटे में हुए 74488 कोरोना टेस्ट में से मात्र 2742 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 6555 लोग स्वस्थ हुए हैं, इस स्थिति से साफ लग रहा है कि एतिहात बरतते रहे तो निश्चित ही कोरोना के केसेस कुछ ही दिन में न के बराबर रह जाएंगे। वर्तमान में कोरोना के 29565 एक्टिव केस हैं। वहीं रिकवरी रेट भी 95.30 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : 100 रुपए से अधिक नहीं आएगा बिजली बिल, केवल एक बात का रखें ध्यान

ये करें उपाय
-मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
-कोई भी लक्षण नजर आने पर हल्के में न लें।
-तुरंत उपचार लेने से चार से पांच दिन में ठीक हो जाएगा।
-होम आइसोलेट रहें, बाहर नहीं निकलें। ताकि दूसरे लोगों को संक्रमित नहीं हो।
-घर पर ही रहें, गर्म भोजन करें, हल्का गुनगुना पानी पीएं।
-अदरक, काली मिर्च वाली चाय और काढ़े का सेवन करते रहें।
-कुछ भी खाने पीने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
-साफ सफाई रखें, रोजाना स्नान कर साफ सुथरे कपड़े पहनें।
-सर्द मौसम में गर्म कपड़े जरूर पहनें, ठंड से बचें।
-वैक्सीन नहीं लगवाई है तो जरूर लगवा लें।