3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा हादसा : खदान धंसने से 6 महिलाएं मिट्टी में दबीं, 2 की मौत, 4 पहुंची अस्पताल

खदान धंसने से 6 महिलाएं मिट्टी में दब गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 4 को रेस्क्यू कर जिंदा निकाला गया है।

2 min read
Google source verification
News

बड़ा हादसा : खदान धंसने से 6 महिलाएं मिट्टी में दबीं, 2 की मौत, 4 पहुंची अस्पताल

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक खदान धंसने से 6 महिलाएं मिट्टी में दब गईं। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 महिलाओं को रेस्क्यू कर जिंदा निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि, ये सभी महिलाएं घर की पुताई करने के लिए खदान से पीली मिट्टी निकालने गई थीं।

ये दर्दनाक हादसा जिले के हादसा सूखी सिवानिया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बालमपुर गांव में घटा है। बताया जा रहा है कि, महिलाएं घर की पुताई करने के लिए तालाब किनारे स्थित खदान से पीली मिट्‌टी खोद रही थीं, इसी दौरान मिट्‌टी का एक बड़ा ढेर उनके ऊपर आ गिरा, जिसके नीचे ये सभी महिलाएं दब गईं। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद मिट्टी के ढेर में दबी महिलाओं को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर रामपुरी चाकू से काटा केक, अब ढूंढ रही पुलिस, वीडियो वायरल


दो महिलाओं की मौत

मामले को लेकर देहात पुलिस अदीक्षक किरण केरकता का कहना है कि, सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची चार महिलाओं को रेस्क्यू कर बच लिया गया है। इसके अलावा एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में जान गवाने वाली मिहिलाओं में से एक 35 वर्षीय फिरोजा बी पत्नी अफजल और दूसरी 16 वर्षीय पिंकी आदिवासी पिता गुड्‌डू आदिवासी नाम की पुष्टि हुई है। हादसे में जान गवाने वाली दोनों महिलाएं बालमपुर की ही रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून के पहले मचेगी तबाही, 70Km की रफ्तार से आएगी आंधी, जानिए दो दिनों का मौसम


ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, इस दुर्घटना क बाद बड़ी लापरवाही के भी आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि, बिना अनुमति के तालाब गहरीकरण का काम किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Story Loader