24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून के पहले मचेगी तबाही, 70Km की रफ्तार से आएगी आंधी, जानिए दो दिनों का मौसम

एक बार फिर आंधी आने की आशंका है। प्रदेश में एक्टिव दो सिस्टम से जहां कई जगहों पर हल्की बरसात हो रही है वहीं तेज हवा भी चलने लगी है। हवा की गति आने वाले दिनों में और ज्यादा होगी जिससे दिक्कत बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 10 Jun 2023, 2:30 PM IST

andhi_bhopal_mp.png

एक बार फिर आंधी आने की आशंका

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर आंधी आने की आशंका है। प्रदेश में एक्टिव दो सिस्टम से जहां कई जगहों पर हल्की बरसात हो रही है वहीं तेज हवा भी चलने लगी है। हवा की गति आने वाले दिनों में और ज्यादा होगी जिससे दिक्कत बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ ओडिशा में सक्रिय चक्रवात और उत्तराखंड के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने का मध्यप्रदेश में असर हो रहा है। इसके कारण न केवल बारिश हो रही है बल्कि तेज आंधी भी चल रही है। शुक्रवार को रीवा में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई थी जिससे सीएम शिवराज के कार्यक्रम में टेंट उड़ गया और मुख्य गेट गिर गया था। तेज हवा से टेंट के साथ पोस्टर भी फट गए थे। ग्वालियर और नरसिंहपुर में भी आंधी बारिश हुई।

अशोकनगर, सीहोर ,शाजापुर, शिवपुरी में 50 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से हवा चली- प्रदेशभर में तेज आंधी चल रही है, हवा की स्पीड सामान्य से तीन गुनी तक ज्यादा हो गई है। अशोकनगर, सीहोर ,शाजापुर, शिवपुरी में 50 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से हवा चली।

एमपी के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 50Km प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान- आंधी का यह दौर अभी जारी रहेगा। एमपी के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 50Km प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। कई जगहों पर हवा की रफ्तार 70Km से ज्यादा पहुंच सकती है।