25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में तोहफा, 60 से अधिक IAS का बढ़ेगा कद, 12 IPS भी होंगे प्रमोट

नए साल में 60 से अधिक आइएएस अधिकारियों का कद बढ़ जाएगा तो 12 से अधिक आईपीएस अधिकारी भी पदोन्नति पा लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 25 Dec 2024, 9:19 AM IST

IAS-IPS Promotion

IAS-IPS Promotion : नए साल में 60 से अधिक आइएएस अधिकारियों का कद बढ़ जाएगा तो 12 से अधिक आईपीएस अधिकारी भी पदोन्नति पा लेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इसको लेकर सहमति बन गई है। जिसमें संबंधित सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति देने पर सहमति बनी। कुछ अफसरों की फाइलों को गुण-दोष के आधार पर लौटा दिया। पदोन्नति आदेश 1 जनवरी 2025 से मान्य होंगे, जो कि इसी सप्ताह जारी हो जाएंगे। नए साल में बड़ी संख्या में प्रदेश के आइएएस व आइपीएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा।

ये भी पढें - MP Government Bus तैयारी हुई तेज, 8 कंपनियां चलाएंगी सरकारी बसें

पदोन्नति समिति(IAS-IPS Promotion) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक आइएएस अधिकारी पी नरहरि और नवनीत कोठारी को प्रमुख सचिव, 10 आइएएस अधिकारी को सचिव के पद पर पदोन्नत करने पर सहमति बनी है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को एडीजी व अन्य 11 आइपीएस को अलग-अलग पदों पर पदोन्नत करने के निर्णय लिए। इसके अलावा भी कई अफसरों की पदोन्नति पर सिफारिशें की गईं।

ये आइएएस बनेंगे अतिरिक्त सचिव

बैतूलकलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए चंद्र मोहन ठाकुर, पंकज जैन, अजय कटेसरिया, निधि निवेदिता, रोहित सिंह सोमवंशी, प्रवीण सिंह, अनुराग वर्मा, प्रतिभा पाल, फटिंग राहुल हरिदास, राजीव रंजन मीणा, बाकी कार्तिकेय, दीपक आर्य, हर्षिका सिंह, आशीष भार्गव, अवधेश शर्मा, कुमार पुरुषोत्तम, सुभाष कुमार द्विवेदी, रत्नाकर झा, तरुण भटनागर, नरेंद्र जैन, कृष्णदेव त्रिपाठी, अरविंद दुबे, केदार सिंह, राजेश कुमार ओगारे, अरुण कुमार परमार, भारती जाटव, राजेश बाथम, दिनेश मौर्य और विवेक चौधरी।

इन्हें मिलेगा सुपर टाइम स्केल

प्रीतिमैथिल, इलैया राजाटी, अभिषेक सिंह, अविनाश लवानिया, प्रियंका दास, तरुण कुमार पिथोड़े, सूफिया फारूकी वली, धनराजू एस, अजय गुप्ता, अमित तोमर, तेजस्वी एस नायक, श्रीकांत भनोट, शैलबाला मार्टिन, वंदना वैद्य, अनुभा श्रीवास्तव, प्रबल सिपाहा, शशि भूषण सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनीष सिंह और अमरपाल सिंह के नाम शामिल हैं।

ये बनेंगे आइजी

सचिनकुमार अतुलकर, कुमार सौरभ, जगत सिंह राजपूत व क्रिश्नावेनी देसावतु।

पदोन्नति समिति ने लिए ये प्रमुख निर्णय

-13 साल की नौकरी करने वाले 2012 बैच के 30 आइएएस को सलेक्शन ग्रेड मिलेगी। इसके तहत विभिन्न लाभ दिए जाएंगे।

-16 वर्ष की नौकरी पूरी करने वाले 2009 बैच के आइएएस को सुपर टाइम स्केल मिलेगा।

-2001 बैच के दो आइएएस को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इनमें पी नरहरि व नवनीत कोठारी का नाम शामिल है।

-चार डीआइजी को आईजी के पद पर पदोन्नति दी जाएगी।

-सलेक्शन ग्रेड के 11 आइपीएस अधिकारियों में से 7 को डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए।