
सोशल मीडिया पर सर्वे: 80 त्न लोग निगम में ही रहना चाहते हैं
भोपाल. कोलार नगर पालिका पुनर्गठन के विरोध में कोलार में मुहिम शुरू हो गई है। यहां रहवासी इसके विरोध में जिला प्रशासन को आपत्तियां तो दर्ज करा ही रहे हैं सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर भी विरोध कर रहे हैं।
दरअसल, कोलार यदि नगर निगम से अलग हुआ तो उसके कई बड़े विकास कार्य रूक जाएंगे। भविष्य में भी नए विकास कार्यों के शुरू होने में धन समेत एप्रोच की दिक्कत आएगी। कोलार के प्रबुद्धजनों ने इस संभावित नुकसान से बचाने मुहिम शुरू की है। सोशल मीडिया पर कोलार नगर पालिका को लेकर चल रहे सर्वे में 429 लोगों ने विरोध में उत्तर दिया तो 22 लोग ही इसके पक्ष में आए।
बुधवार को नगर पालिका के विरोध में वार्ड 82 के मुरलीधर सोनी, वार्ड 84 के अखिलेश सिंह यादव, ऋषिकांत श्रीवास्तव, वार्ड 83 के धनराज गायकवाड़, वार्ड 81 के विनय यादव, वार्ड 82 के गुलशन धावरे, कमलेश धावरे, वार्ड 81 के हरिओम यादव, वार्ड 84 की डॉक्टर पूजा सिंह तोमर, वार्ड 80 के संदीप मिश्रा, कर्नल आरके सिंघई, विशाल शर्मा, वार्ड 81 के विष्णु चौरसिया समेत 200 लोगों ने अपना विरोध जताया।
दर्ज कराएं आपत्ति
कोलार में रहते हैं तो कोलार नगर पालिका पुनर्गठन या फिर निगम में ही बने रहने के लिए जल्द आपत्ति दर्ज कराएं। 12 तक ही आपत्तियां ली जाएगी।
कटारा हिल्स को नगर-निगम सीमा में रखने आगे आए रहवासी संगठन
भोपाल. कोलार नगर पालिका के गठन और होशंगाबाद रोड से सटे कटारा हिल्स सहित वार्ड 85 को मर्ज करने के खिलाफ रहवासी संगठनों ने मोर्चा खोला है। गोरीशंकर मिश्र परिसर, स्प्रिंग वैली, पार्क सिटी सहित बर्रई एवं आसपास के प्रमुख रहवासी संगठनों की ओर से इस मामले में कलेक्टर सुदाम खाडे को दावा पत्र सौंपा गया है। दावा पत्र में कहा गया है कि नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद से कटारा हिल्स इलाके में विकास गतिविधियां होना शुरू हो रही है। इन कार्यों के लिए नगर निगम फंड और जनप्रतिनिधियों के विकास निधि से काम हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से कटारा हिल्स-कलियासोत डबल लेन सड़क भी तैयार की जा रही है। रहवासी संगठन के शेष नारायण शुक्ला ने कहा कि कलेक्टर को इस मामले में दावा पत्र सौंपकर कटारा हिल्स को गोविंदपुरा में शामिल करने की मांग की गई है।
Published on:
07 Mar 2019 06:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
