2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विज्ञान महोत्सव में प्रदेश के 1500 स्टूडेंट्स मिलकर बनाएंगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

- 8वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का कल से, देश-विदेश से शामिल होंगे हजारों लोग- प्रवासी प्रदेश, खेल प्रदेश और अब विज्ञान प्रदेश बन रहा मध्यप्रदेश, एक ही महीने में तीन बड़े आयोजन ने बनाई अंतराष्ट्रीय पहचान- विज्ञान महोत्सव में 1500 स्टूडेंट्स मिलकर बनाएंगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिलेट इयर को सेलिब्रेट करने के लिए रोबोट के जरीए बोएंगे मोटे अनाज के बीज

less than 1 minute read
Google source verification
photo1674139733_1.jpeg

भोपाल. कल से मैनिट में चार दिवसीय भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आयोजित हो रहा है। इसका ये आंठवा संस्करण है। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, प्रोफेसर्स, टीचर्स आदि एक साथ एक मंच पर होंगे जो विज्ञान और तकनीक के विषय पर अपने अनुभवों को साझा करेंगे। यहां बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कांउसलिंग भी की जाएगी। इसमें स्कूली और कॉलेज के स्टूडेंट्स को जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना है क्योंकि तकनीक का मतलब सिर्फ इनोवेशन से नहीं होता है। इनोवेशन प्रदेश के विकास में किस तरह से सहायक हो यह जरूरी है।

रोबोट करेंगे सीड़ असेम्बल, 1500 स्टूडेंट्स मिलकर बनाएंगे गिनीज़ वर्ल्ड रिकोर्ड
फेस्टिवल में एग्रोबोट लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। 1500 बच्चे मिलकर एग्रीबोट असेम्बल करेंगे। जो गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज होगा। यह रोबोट खेतों में सीड के छिड़काव और सिंचाई से जुड़े कार्य करेगा। सुधांशु व्रती ने बताया कि हमारी कोशिश है कि भारत इस वर्ष ईयर ऑफ मिलेट मना रहा है इसलिए हम मिलेट सीड का उपयोग ही इस रोबोट के माध्यम से करेंगे।

दो लाख वर्गफीट में लगेगी एक विशाल प्रदर्शनी
विज्ञान महोत्सव में लगभग दो लाख वर्गफीट में एक विशाल प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं जिसमें प्रदर्शनी में इसरो, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, डीआरडीओ सहित विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले भारत के 300 से अधिक संस्थान अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे।