
भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 8वीं जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के 'ए' डिवीजन के मुकाबले गुरुवार से शुरू हुए। जिसमें मप्र राज्य हॉकी अकादमी की दोनों टीमों ने विजयी शुरुआत की है। गल्र्स की टीम ने पहले मुकाबले में मुम्बई हॉकी एसोसिएशन लिमिटेड को 11-0 से परास्त करते हुए एकतरफा जीत हासिल की।
मुम्बई की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। उपासना सिंह के नेतृत्व में ऐशबाग स्टेडियम पर खेलने उतरी मप्र की टीम की ओर से सविता ने 21वें मिनट में पहला मैदानी गोल दागते हुए 1-0 की बढ़त दिलाई। 33वें मिनट में नीरज राना ने पेनाल्टी कार्नर से दूसरा गोल किया। साधना सेंगर ने 40वें मिनट में तीसरा और सरिता देवी ने 45वें मिनट में चौथा फील्ड गोल कर 4-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद 45वें मिनट में सरिता देवी ने मैदानी गोल दागा। 48वें मिनट में साधना सेंगर ने पेनाल्टी कार्नर से गोल मारकर बढ़त में 5-0 से इजाफा किया। 52वें मिनट में नीरज राना, 57वें में सविता और 59वें में पूनम ने एक-एक फील्ड गोल कर अकादमी का स्कोर 8-0 कर दिया।
64वें मिनट में कंचन निधि ने पेनाल्टी कार्नर और 65वें मिनट में साधना सेंगर, 66वें मिनट में योगिता वर्मा ने एक-एक मैदानी गोल कर टीम को 11-0 से जीत दिलाई। वहीं हॉकी भोपाल को उत्तरप्रदेश हॉकी के हाथों 4-0 से मात मिली। जबकि मप्र अकादमी के लड़कों ने रोमांचक मुकाबले में स्टील प्लांट स्पोट्र्स बोर्ड को 2-1 से हराया।
अरमान, उमर, विवेक और नीलकांता कैंप में
मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी से हॉकी की बारीकियां सीखने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान कुरैशी, मोहम्मद उमर, विवेक सागर प्रसाद और नीलकांता शर्मा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के टेनिंग कैंप में चुने गए हैं। इन खिलाडिय़ों का चयन बीते दिनों खेली गई आठवीं हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 'ए' डिवीजन में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। ये खिलाड़ी बेंगलूरु में भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ 27 अप्रैल से 18 मई तक प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
राइजिंग स्टार ने टाइगर-11 को हराया
राइजिंग स्टार ने अंकित की शानदार पारी की मदद से महापौर ट्राफी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टाइगर-11 को सात विकेट से हरा दिया। अन्य मुकाबलों में अवनि-11, सरकार क्लब, मुशीर-11, आरबीआई और शकील जीशान ने अपने-अपने मैच जीते। अंकुर मैदान पर खेले गए मुकाबले में टाइगर-11 की टीम ने 33 रनों का स्कोर बनाया।
जवाब में राइजिंग स्टार ने अंकित के 14 रनों की मदद से तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अन्य मुकाबलों में अवनि-11 ने एनटीएलसी को 8 विकेट से, सरकार क्लब ने एनएएफएस को दो रनों से, मुशीर-11 ने दानिश फैंस क्लब को 2 रनों से, आरबीआई ने तनिष्क-11 को 11 रनों से और शकील जीशान ने फैशन रूल-11 को 28 रनों से पराजित किया।
Published on:
27 Apr 2018 06:52 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
