1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रमा पर पड़ रही गुरु की दृष्टि, अचानक खुल जाएगी इन 3 राशियों की बंद किस्मत, हीरे-मोती की तरह चमकेगा भाग्य

चंद्रमा पर पड़ रही गुरु की दृष्टि, अचानक खुल जाएगी इन 3 राशियों की बंद किस्मत, हीरे-मोती की तरह चमकेगा भाग्य

2 min read
Google source verification
pandit ji

pandit ji

भोपाल। आने वाले दिनों में कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि पड़ रही है। जिसके कारण गजकेसरी नाम का राजयोग बन रहा है। इस राजयोग के बनने के कारण कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि, वृष राशि वाले लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा। इन 6 राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। जानिए इन राशियों का कैसा रहने वाला है दिन.......

वृश्चिक राशि

समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे
अधिक बनी रहेगी।

कन्या राशि

व्यापार में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल रहेगा। शेयर बाजार का भी लाभ अच्छा मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा।आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी।

मकर राशि

इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे। आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे।