6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओलंपिक के लिए टीटी नगर स्टेडियम में तैयार हो रही एथलेटिक्स की नई पौध

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक में देश को एथलेटिक्स में पहला पदक मिलने के बाद मप्र के एथलीट्स में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। जिससे यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि एथलेटिक्स में भी हमारे प्रदेश से चैंपियन तैयार होंगे और दुनिया में अपना लौहा मनवाएंगे। हमारी मप्र की एथलेटिक्स अकादमी में भी मात्र चार साल के अंतराल में कई नेशनल खिलाड़ी तैयार किए हैं। साथ ही आज हमारी भागीदारी इंटरनेशनल लेवल पर भी हो रही है। मप्र एथलेटिक्स अकादमी के सुनील डाबर और इकराम अली ताजा उदाहरण हैं।

2 min read
Google source verification
ओलंपिक के लिए टीटी नगर स्टेडियम में तैयार हो रही एथलेटिक्स की नई पौध

ओलंपिक के लिए टीटी नगर स्टेडियम में तैयार हो रही एथलेटिक्स की नई पौध

2016 में हुई थी अकादमी की स्थापना
टीटी नगर स्टेडियम में मप्र एथलेक्टिस अकादमी की स्थापना 2016 में हुई थी। यहां कुल 120 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जिसमें बोर्डिंग योजना में 80 एथलीट हैं। जिसमें 40 पुरुष और 40 महिला एथलीट के लिए जगह है। वहीं डे-बोर्डिंग योजना के तहत 40 एथलीटों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

दिया जाता है विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
यहां अकादमी में एथलीटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाडिय़ों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल बुनियादी ढांचे तैयार किए हैं। अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस हॉस्टल हैं। यहां एथलीटों को चीफ कोच एसके प्रसाद, वीरेंदर कुमार और घनश्याम यादव के मार्गदर्शन में एथलीटों को तैयार किया जाता है।

सुनील डावर ने तोड़ा था 24 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड
मप्र अकादमी के सुनील डावर ने इसी साल गोवाहाटी में आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने सरूसजाई स्टेडियम में पुरुषों की अंडर-20 की 5000 मीटर स्पर्धा में 14 मिनट 13.95 सेकंड के साथ रिकॉर्ड स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 1996 में सिडनी में हुई वल्र्ड जूनियर चैंपियनशिप में एन गोजेन सिंह द्वारा 14:14.48 समय के साथ कायम किए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा था।

एथलेटिक्स अकादमी के पदक
इंटरनेशनल
स्वर्ण रजत कांस्य भागीदारी कुल
01 01 00 00 02
नेशनल
स्वर्ण रजत कांस्य कुल
48 36 26 110

वर्जन
आज एथलेटिक्स के लिए होली है। एथलेटिक्स में देश को पहला पदक मिला है वो भी सोने के रूप में यह बड़ी बात है। इससे युवाओं में जोश उत्पन्न होगा। उनका एथलेटिक्स की तरफ रूझान बढ़ेगा। मप्र अकादमी में भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो इंटरनेशनल और नेशनल स्तर पर चमक बिखेर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब मप्र के एथलेटिक्स ओलंपिक में पदक जीतेंगे।
-एसके प्रसाद चीफ कोच, मप्र एथलेटिक्स अकादमी

------------------

एशियाड और कॉमनवेल्थ भी हो सकते हैं स्टेडियम में
ओलंपिक में उस खेल में स्वर्ण पदक जीता है जिसकी कल्पना भी नहीं की सकती। जेवलिन थ्रो में यूरोपियन देशों को दबदबा रहता है। किसी भारतीय खिलाड़ी अपने पहले ओलंपिक में स्वर्ण जीतना बड़ी बात है। इस पदक से देश के साथ प्रदेश के खिलाड़ी भी प्ररेणा लेंगे। हमारी अकादमी में भी एथलेटिक्स की विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। इंडियन एथलेटिक्स फेडरेशन के चेयरमैन अदील सुमरीवाला ने भी हमारे एथलेटिक्स टै्रक की तारिफ की है। जल्दी ही टीटी नगर स्टेडियम में भी एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े टूर्नामेंट हो सकते हैं।
पवन जैन, संचालक, खेल विभाग

-----------------

टीटी नगर स्टेडियम में बड़े टूर्नामेंट
ऑल एशियन स्टार एथलेटिक्स चैंपियनशिप
ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप
अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनिशप
ऑल इंडिया रेलवे चैंपियनिशप
ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनिशप