9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 4 राशि वालों को अचानक मिलेगा पैसा और प्यार…

वैदिक ज्योतिष्य के अनुसार सूर्य...

4 min read
Google source verification
suryadev on sunday

25 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 4 राशि वालों को अचानक मिलेगा पैसा और प्यार...

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के नौ ग्रहों में सूर्य नारायण को राजा माना गया है। सूर्य पुरुष ग्रह है। सूर्य देव का स्वभाव तमोगुणी है। सूर्य ज्योतिष में पिता, पुत्र, हृदय और सत्ता का कारक ग्रह है। यह आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार राशियों में यह सिंह राशि का स्वामी है। वहीं वैदिक ज्योतिष्य के अनुसार सूर्य का रत्न माणिक्य है। राशि चक्र की 5वीं राशि यानी सिंह पर इसका आधिपत्य है। इसलिए, सिंह राशि में सूर्य स्वगृही बनता है। मेष राशि में 10 अंश का होने पर यह परम उच्च का हो जाता है। यानी यह बहुत ही अच्छी स्थिति में पहुंचकर अति शुभ हो जाता है। वहीं तुला राशि में 10 अंश का सूर्य नीच का गिना जाता है। इसके अलावा, मेष राशि में सूर्य में 0 से 10 अंश या डिग्री तक मूल त्रिकोण का होता है।

नक्षत्र के अनुसार मेष राशि में यह कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण, वृषभ राशि में 2,3,4 चरण, सिंह राशि में उत्तरा फाल्गुनी का प्रथम चरण, कन्या राशि में 2,3,4 चरण और धनु राशि में उत्तराषाढ़ा के प्रथम चरण और मकर राशि में उत्तराषाढ़ा के 2,3,4 चरण पर इसका आधिपत्य है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो जातक की कुंडली में सूर्य के एक अच्छी स्थिति में होने पर जातक को यश, मान, कीर्ति और प्रतिष्ठा वगैरह प्राप्त होता है। मानन शरीर में पेट, आंख, हड्डियों, हृदय व चेहरे पर इसका आधिपत्य माना जाता है। कुंडली में खराब सूर्य के लक्षण तो सरदर्द, बुखार, हृदय से जुड़ी समस्या और आँखों की समस्या आदि हो सकती है।

सूर्य व मंगल अर्थात आत्मा और साहस साथ–साथ हो तो वैदिक ज्योतिष के अनुसार अंगारक दोष बनता है। वहीं सूर्य बुध से योग करके बुधादित्य योग का निर्माण करता है।

आज का राशिफल 25Nov.2018 aaj ka rashifal ...

1. मेष राशि- दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है।

2. वृषभ राशि - आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।

3. मिथुन राशि- आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हां, यह प्यार का ही ख़ुमार है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी, जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा।

4. कर्क राशि- आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक अच्छी ख़बर मिल सकती है।

5. सिंह राशि- आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। ज्यादा खर्चे से बचें।

6. कन्या राशि- एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतें।

7. तुला राशि- आज महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था- टल सकता है। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

8. वृश्चिक राशि- ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है- ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है।

9. धनु राशि- आज ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन सोच समझकर ही लगाएं। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा।

10. मकर राशि- आज सोच समझकर ही निवेश करें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। इसके अलावा यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है।

11. कुंभ राशि- अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। आज शक की बीमारी से दूर रहें। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें। वाहन सावधानी से चलाएं।

12. मीन राशि- किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो भी शांत रहने में ही भलाई है।

अंकशास्त्र के अनुसार: आज ये कहता है आपका मूलांक- ank jyotish 25nov.2018...

अंक 01 : धनागम के स्त्रोत बढेंगे। कॅरियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

अंक 02 : विरोधी परास्त होंगे। राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी लाभ होगा।

अंक 03 : अटके कार्य बनेंगे। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष से सचेत रहें।

अंक 04 : व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता रहेगी। अप्रिय सूचना से चिंता होगी।

अंक 05 : अटका धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे।

अंक 06 : महत्वपूर्ण कार्य में निराशा होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। मानसिक तनाव से बचें।

अंक 07 : कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में विस्तार एवं उत्तम धन लाभ होगा।

अंक 08 : मन अशांत रहने के साथ ही कानूनी मामलों में परेशानी होगी। व्यवसाय में अल्प लाभ होगा।

अंक 09 : नई योजना में सफलता के साथ ही डूबे धन की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा।