
भोपाल। आने वाले दिनों में कई राशियों के सितारे बुलंदी पर रहने वाले है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि 23 जुलाई दिन मंगलवार से शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहा है। यह अब कर्क राशि का स्थान ग्रहण करने जा रहा है। 16 अगस्त 2019 तक शुक्र इसी राशि में रहेगा। पंडित जी बताते है कि शुक्र के राशि बदलने से भौतिक सुखों में बढ़ोत्तरी व दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। राशि परिवर्तन का असर मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि पर पड़ेगा। बाकी राशियों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। जानिए कैसा रहेगा दिन....
मेष राशि
शुक्र का स्वग्रही होना इस राशि के जातकों में दोस्तों में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आपको पूरी तरह से दुश्मनों पर विजय पाने का समय है। इस समय आप परिवार के संग मौज-मस्ती के कई अवसर आएंगे। किसी विशेष काम के लिए भाई या बहन का साथ भी मिलेगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए ये सबसे अच्छा समय है। इस समय आपके नए दोस्त बनेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आंतरिक शक्ति में भी उन्नति होगी। खेती-किसानी से जुड़े लोगों पर शुक्र मेहरबान होंगे और फसल आदि से अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता की सेहत में भी बदलाव दिखेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा और दुश्मनों का सफाया होगा। मान-प्रतिष्ठा और आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र अच्छी सेहत की सौगात लाएगा। साथ ही साथ दुश्मनों को भी पराजित कराने में मददगार साबित होगा। परिवार में समृद्धि बढ़ेगी और सत्तापक्ष से लाभ होगा। बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगेगा।
कन्या
शुक्र के स्वग्रही होने से समृद्धि तो आपकी होगी लेकिन शत्रुओं की संख्या में भी विस्तार होगा। लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। ऐसे में प्रदर्शन की बजाए दर्शन से जुड़ाव करें। लंबी और कठिन यात्राओं के योग हैं।
वृश्चिक राशि
आने वाले चार महीनों में खूब खरीददारी होगी। भोग विलास की वस्तुओं पर जमकर खर्च होगा और जिंदगी का पूरा आनंद लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी जबकि शोध से जुड़े लोगों के ज्ञान का विस्तार होगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने का योग है।
मकर राशि
यदि आप परिधान, ज्वैलरी, सिनेमा, वाद्य-वादन का काम करते हैं तो आपको चहुँओर से लाभ प्राप्त होगा। मकर राशि से जुड़े बाकी लोगों को धार्मिक कार्य आयोजन आदि से लाभ होगा। यात्राएं लंबी और शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी। मन प्रसन्न रहेगा और विलासिता की वस्तुओं का घर में विस्तार होगा।
Updated on:
21 Jul 2019 11:48 am
Published on:
21 Jul 2019 11:45 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
