12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान छू रहा सोने का भाव, 81 हजार के पहुंचा पार, जानें फरवरी में कैसा रहेगा बाजार

Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai: देश में सोने-चांदी के भाव में जमकर उछाल देखने को मिल रही है। इसी बीच आइए जानते हैं राजधानी भोपाल में सोने-चांदी का क्या भाव है।

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai

Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai: आज यानी शुक्रवार का दिन साल 2025 के पहले महीने का अंतिम दिन हैं। दुनिया के कई हिस्सों के बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते सोने-चांदी का भाव भी आसमान छू रहे हैं। सोना की बात करें तो पिछले तीन हफ्तों में सोना में 2100 रुपए से ज्यादा बढ़ोत्तरी देखी गई है।

बता दें कि, बीते महीने अमेरिकन फेडरल रिजर्व ने नियमों में बदलाव किया था। जिसका असर सोने के बाजार में बीते महीने देखने को मिल था। आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो खरीद लें…हो सकता है बजट 2025 में सोना और महंगा हो जाए। तो आइए जानते हैं क्या सोना-चांदी के भाव

आसमान छू रहे सोना-चांदी भाव


राजधानी भोपाल में भारतीय बुलियन के मुताबिक, 31 जनवरी को कीमत 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 74 हजार 571 रुपए और 24 कैरेट सोना 81 हजार 350 रुपए पहुंच गया है। इधर, चांदी का भाव भी कुछ कम नहीं है। चांदी प्रति किलो 93 हजार है। फरवरी महीने चांदी के भाव 5-7 हजार रुपए और बढ़ सकते हैं।

रुपया के मुकाबले डॉलर की मजबूती सोने चांदी के भाव में साफ दिख रही है। जिस वजह से दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। वहीं, नई दिल्ली की बात करें यहां पर सबसे शुद्ध 99.9 प्रतिशत 24 कैरेट सोने का दाम पिछले दो हफ्ते में 2190 रुपए तक बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना 81 हजार 410 रुपए प्रति 10 ग्राम बिकने लगा है। जो बीते दिनों 81 हजार 370 के करीब पर था। गोल्ड मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी 78 हजार छू गया। जबकि चांदी प्रति किलो 93 हजार 70 रुपए बिक रही है।

नोट: ऊपर रेट की दी गई जानकारी सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी सहित दूसरे चार्ज नहीं जोड़े गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए स्थानीय जेवर दुकान पर संपर्क करें।