
,,
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट (raja bhoj airport) पर गुरुवार सुबह उस समय हादसा हो गया जब इमरजेंसी के लिए लगाए गए ब्लाक अचानक खुल गए। इस दौरान वहां से गुजर रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें वाहन चालक घायल हो गया। एक दिन पहले ही पूरी तरह से यह ब्लाक लगाए गए थे।
राजाभोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिहाज से टू-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम इंस्टाल किया गया है। इसमें पहले दिन ही गुरुवार सुबह हादसा हो गया। एक कार इसमें क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहन चालक भी घायल हो गया है। यह ऐसा सिस्टम होता है जिसमें कोई वाहन जबरदस्ती घुसपैठ की कोशिश करेगा तो बोलार्ड (bollards) उसे रोक देगा, गाड़ी फिर भी नहीं रुकी तो टायर किलर (tyre killer) उसे पंचर कर देता है।
राजाभोज एयरपोर्ट पर नए सिस्टम के इंस्टाल होने के पहले ही दिन एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन चालक भी घायल हो गया है। इमरजेंसी में किसी वाहन को रोकने के लिए यह सिस्टम लगाया जाता है। इसमें एयरपोर्ट अथारिटी की लापरवाही सामने आई है। तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हो गया है।
यह भी पढ़ेंः
कैसे काम करता है यह सिस्टम
मध्यप्रदेश का पहला एयरपोर्ट है जिसमें टू लेयर सिक्योरिटी सिस्टम इंस्टाल किया गया है। यह सिस्टम पुराना एयरपोर्ट, स्टेट हैंगर, लाऊखेड़ी, गांधी नगर और टर्मिनल बिल्डिंग की ओर वाले रास्ते में इंस्टाल किया गया है। यह उन इलाकों में लगाया जाता है जहां से जबरन घुसपैठ की आशंका रहती है। एयरपोर्ट सेंसेटिव जोन होता है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इन रास्तों पर सिर्फ सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाती है।
पहली लेयर
पहली लेयर में बोलार्ड (bollards) लगाए गए है। यदि कोई भी भारी वाहन जबरदस्ती घुसने की कोशिश करेगा तो यह बोलार्ड जमीन से निकलकर बाहर आ जाते हैं। यह कितनी भी तेज आ रहे वाहन की टक्कर से टूटते नहीं हैं।
दूसरी लेयर
दूसरे लेयर में पांच स्थानों पर टायर किलर लगाए गए हैं। जैसे ही कोई घुसपैठिया वाहन अचानक रास्ते पर आ जाता है तो उसके पहिए उसी समय पंचर हो जाएंगे और वाहन वहीं रुक जाएगा और सिक्योरिटी गार्ड्स घुसपैठिए को वहीं घेर लेंगे।
Updated on:
08 Sept 2022 12:54 pm
Published on:
08 Sept 2022 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
