26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छेड़छाड़ के लिए मना किया तो बेटी के पिता के पीछे तलवार लेकर दौड़ा युवक

लड़की के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर आरोपी अरेस्ट ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Nov 2017, 1:55 PM IST

MP Crime

भोपाल। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस भले ही कुछ भी कहे,लेकिन हर दिन सामने आ रही घटनाएं महिलाओं में लगातार असुरक्षा की भावना बढ़ा रही हैं। कहीं रेप तो कहीं छेड़छाड़ शहर में आम होती जा रही है। यहां तक की पिछले दिनों पुलिस पर तक रेप के आरोप लग चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर शहर के असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ कितना है ये बागसेवनिया क्षेत्र में हुई एक घटना के बाद सामने आ गया है। दरअसल राजधानी में एक बार फिर महिलाओं की असुरक्षा का एक मामला शहर के बागसेवनिया क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक फर्स्ट ईयर का लड़का लगातार एक स्कूल छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था, साथ ही पिछले दो हफ्ते से वो लड़की को रोज परेशान कर रहा था।

इस संबंध में जानकारी सामने आने पर लड़की का पिता जब लड़के को समझाने गया तो आरोपी युवक उनके पीछे तलवार लेकर दौड़ पड़ा। इस मामले में लड़की के पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

जानिये पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार बागसेवनिया इलाके में स्कूल जा रही एक लड़की का आईटीआई फर्स्ट ईयर स्टूडेंट ने रास्ता रोक लिया।और बोला तुम बात क्यों नहीं करती हो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। लेकिन लड़की जैसे तैसे वहां से निकल गई।
दरअसल यह लड़का दो सप्ताह से लड़की को परेशान कर रहा था। जिस वजह से पीड़ित लड़की ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया था। बेटी को हो रही इन परेशानियों की जानकारी जब घर वालों को लगी तो पिता आरोपी को समझाने उसके घर पहुंचा, लेकिन यहां आरोपी उनकी कोई बात सुनने की जगह उन पर तलवार निकालकर हमला बोल दिया

इस हमले से जैसे-तैसे पिता अपनी जान बचाकर मिसरोद थाने पहुंचा जहां पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

तलवार लेकर निकला लड़का ये बोला...
लड़की के पिता का कहना है कि बेटी की बात सुनकर पहले तो मैंने उसे शांत किया और फिर आरोपी को समझाने के लिए उसके घर पहुंचा। मुझे लगा बच्चे हैं, समझा लूंगा। उनके अनुसार वे लड़के के माता-पिता से बात कर ही रहे थे कि आरोपी लड़का हिमांशु तलवार लेकर आ गया और बोला अब फैसला ही कर देते हैं।
लड़की के पिता के अनुसार इतना कहते हुए वह तलवार लेकर मेरे पीछे भागा। मैं जान बचाकर दौड़ लगाते हुए मिसरोद थाने पहुंचा। इसके बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया।