
अद्वैत के साथ यहां अंग्रेजी भी सीखेंगे विद्यार्थी
हितेश शर्मा, भोपाल. युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। एमपी में तक्षशिला विश्वविद्यालय जैसा इंटरनेशनल वेदांत संस्थान बनेगा। ओंकारेश्वर में आकार ले रहे एकात्म धाम प्रोजेक्ट में आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान बनाया जाएगा। इसका निर्माण मांधाता पर्वत के पास गोदड़पुरा पहाड़ी पर होगा। 30 हेक्टेयर में बनने वाले इस गुरुकुल में 200 बच्चे प्राचीन परंपराओं से अद्वैत की शिक्षा लेंगे।
प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान 800 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। यहां अंग्रेजी के साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी। यहां छठी से 12वीं तक की पढ़ाई होगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए दोनों पहाड़ियों पर करीब आधा किलोमीटर लंबा ब्रिज बनाया जाएगा।
वेदांत संस्थान के चार शोध केंद्रों को पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की विशिष्ट स्थापत्य शैली के आधार पर विकसित किया जाएगा। साथ ही यहां शारदापीठ ;सर्वज्ञपीठ पर आधारित मंदिर बनेगा। इससे मठों तथा पारंपरिक शैली का बोध होगा। इसे अद्वैत वेदांत दर्शन के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों, देश.विदेश की प्रमुख संस्थाओं, विश्वविद्यालयों तथा आध्यात्मिक संगठनों के लिए संदर्भ केंद्र और समन्वय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे देश.विदेश के स्कॉलर्स अद्वैत के विभिन्न विषयों पर शोध कर सकेंगे।
यह पूर्वी भारत की वास्तुविदीय और कलात्मक शैली में बनेगा। यहां आचार्य हस्तामलक अद्वैत विज्ञान केंद्र बनेगा। इसमें आधुनिक विज्ञान के माध्यम से अद्वैत वेदांत की अवधारणा, वैज्ञानिक अवलोकन और उपनिषदिक ज्ञान के मध्य समानताओं पर अध्ययन.अध्यापन और शोध होगा। यह पश्चिम भारतीय शैली में बनेगा। वहीं आचार्य सुरेश्वर अद्वैत सामाजिक विज्ञान केंद्र का निर्माण दक्षिण भारतीय वास्तु विदीय व कलात्मक शैली में होगा। आचार्य तोटक अद्वैत साहित्य संगीत एवं कला केंद्र उत्तर भारतीय शैली में होगा। यहां पर बच्चे पारंपरिक ज्ञान के बारे में जान सकेंगे।
यहां एक लाख किताबों का महर्षि वेदव्यास अद्वैत ग्रंथालय बनेगा। यह तक्षशिला, द्रविड़ वास्तु शैली पर आधारित होगा। यहां आचार्य गौड़पाद अद्वैत विस्तार केंद्र कांची कामकोटि की वास्तुविदीय संरचना पर आधारित होगा तो आचार्य गोविंद भगवत्पाद गुरुकुल अद्वैत वेदांत के अध्ययन के लिए एक आवासीय गुरुकुल होगा। यहां प्राचीन और पारंपरिक शैली में शिक्षा दी जाएगी।
Published on:
21 Jun 2023 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
