11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस जोया अफरोज ने बताया मॉडलिंग और फिल्मों में आने का सीक्रेट

जोया अफरोज़ बोली मैं कभी अपने आप को किसी से कम्पेयर नहीं करती

2 min read
Google source verification
actress_zoya_afroz_i_never_compare_myself_less_than_anyone.png

अंजली तोमर
भोपाल. बॉलीबुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जोया अफरोज़ ने कहा कि उनका जन्म लखनऊ में हुआ है और कल्चर को लेकर बोली कि अपने कल्चर के साथ दूसरे कल्चर को भी लेकर चलना चाहिए। देश में हर जगह का कल्चर अलग है इसलिए सभी जगह के कल्चर से हमें सीखने को मिलता है। जोया बोली मैं कभी अपने आप को किसी से कम्पेयर नहीं करती हूं।

एक निजी कॉलेज के कन्वोकेशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंची जोया ने बच्चों को सर्टिफिकेट देने के साथ कहा कि आप मन लगाकर मेहनत करते रहिए। जल्द ही आपकी मंजिल आपके पास होगी। इसके अलावा जोया ने बताया कि वह कभी भी अपने आप को किसी से कम्पेयर नहीं करती, क्योंकि उनकी कुछ आदत है जो उन्हें और लोगों से अलग बनाती हैं।

मत्स्या कांड में लीड रोल में नजर आयी
जोया के फिल्मी करियर की शुरुआत मात्र 3 वर्ष की उम्र में पारिवारिक फ़िल्म हम साथ साथ से हुई थी। जिसमें उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। इसके अलावा जोया प्यार के साथ तिया से, कहो ना कहो, यह बेनकाब, स्वीटी वेड्स एनईआर जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में जोया मत्स्या कांड सीरीज में उर्वशी के रोल में नजर आयी थी। जिसमें अभिनेता रवि दुबे और रवि किशन भी लीड रोल में थे। इस सीरीज के सेकंड पार्ट की कहानी लिखी जा रही है, जल्दी ही शूटिंग शुरू होगी।

कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा रही जोया
जोया कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया की सेकेंड रनर अप भी रह चुकी हैं। जोया 2022 में टोक्यो, जापान में मिस इंटरनेशनल पेजेंट में भारत को रिप्रजेंट करेंगी।

सभी कल्चर को साथ लेकर चलना चाहिए
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी जोया अफरोज कहती हैं हमें अपने कल्चर के साथ साथ अन्य कल्चर को भी साथ लेकर चलना चाहिए। सभी जगह से हमें कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।

जोया को भाया भोपाल
जोया ने बताया कि वह इससे पहले भी कई बार भोपाल आ चुकी हैं। क्योंकि जब वह छोटी थी तब उनके पापा का भोपाल में ट्रांसफर हुआ था। इस वजह से उनका यहां आना जाना लगा रहता था। जोया को भोपाल की हरियाली, यहां के पहाड़, झरने काफी पसंद हैं। उन्हें यहां की हवा एकदम फ्रेश लगती है। आगे जोया ने कहा कि भोपाल पहले से काफी डेवलप हो गया है।