
Madhya Pradesh ministers bungalow Address
भोपाल. कमलनाथ सरकार ने नए मंत्रियों को बंगले आवंटित कर दिए हैं। इससे भाजपा के कई मंत्रियों को 15 साल बाद बंगले खाली करना होंगे। कांग्रेस मंत्री जयवद्र्धन सिंह अपने पिता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पड़ोसी बन गए हैं। दिग्विजय का बंगला बी-12 श्यामला हिल्स है। पूर्व मंत्री माया सिंह का बी-13 बंगला जयवर्धन को मिला है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बंगला मंत्री तरुण भनोत को दे दिया है, लेकिन शिवराज ने पहले ही कह दिया है कि उन्हें बंगला खाली करने में चार महीने का वक्त लगेगा। वे केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बंगले में शिफ्ट होंगे। इसका रिनोवेशन हो रहा है। इसी तरह जो बंगले आवंटित किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर खाली नहीं हुए हैं। मौजूदा भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का बंगला मंत्री उमंग सिंघार और प्रभात झा का बंगला प्रद्युम्न सिंह तोमर को दिया गया है। विक्रम वर्मा और मेघराज जैन के बंगले भी दूसरे मंत्रियों को आवंटित कर दिए हैं।
अब गेस्ट हाउस
विधायकों को गेस्ट हाउस में रहने की पात्रता है। पूर्व विधायकों को गेस्ट हाउस भी नहीं मिलता है। भाजपा की 15 सालों की सत्ता के कारण कई मंत्री लगातार बंगलों पर काबिज रहे, लेकिन वे अब गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। जो चुनाव हार गए हैं, उन्हें तो अपने जिलों में रवाना
होना होगा।
खूब मची खींचतान
नए मंत्रियों में बंगलों को लेकर जमकर खींचतान मची है। राजेंद्र शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम, कैलाश विजयवर्गीय, माया सिंह व विजय शाह के बंगलों के लिए रस्साकसी हुई है। एक-एक बंगले के तीन-तीन दावेदार थे। कुछ मंत्री तो गृह विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव से मिलने तक पहुंचे थे। भूपेंद्र सिंह का बंगला सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया जाना है।
इनका आवंटन अभी नहीं : पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, उमाशंकर गुप्ता, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र पटवा, हर्ष सिह व संजय पाठक के बंगले अभी किसी अन्य को आवंटित नहीं किए गए हैं।
मंत्री - बंगला - पहले किसके पास था
विजयलक्ष्मी साधौ - बी-11 चार इमली - कुसुम महदेले
सज्जन सिंह वर्मा - बी-10 चार इमली - गौरीशंकर शेजवार
हुकुम सिंह कराड़ा - बी 21 चार इमली - पारस जैन
गोविंद सिंह - बी-28, 74 बंगला - गौरीशंकर बिसेन
बाला बच्चन - बी-27, 74 बंगला - जयंत मलैया
आरिफ अकील बी-2, करबला रोड खाली था
बृजेंद्र सिंह राठौर बी-1, 74 बंगला गोपाल भार्गव
प्रदीप जायसवाल बी-20, 74 बंगला अर्चना चिटनीस
लखन सिंह यादव बी-29, 74 बंगला ललिता यादव
तुलसी सिलावट बी-7, चार इमली जयभान सिंह पवैया
गोविंद सिंह राजपूत बी-20 चार इमली लाल सिंह आर्य
इमरती देवी बी-10, 74 बंगला कैलाश विजयवर्गीय
ओमकार सिंह मरकाम बी-4, श्यामला हिल्स ओमप्रकाश धुर्वे
प्रभुराम चौधरी बी-25, 74 बंगला अंतर सिंह आर्य
प्रियव्रत सिंह सी-18, शिवाजी नगर शरद जैन
सुखदेव पांसे बी-23, 74 बंगला दीपक जोशी
हर्ष यादव बी-13, 74 बंगला रंजना बघेल
जीतू पटवारी बी-6 चार इमली नरोत्तम मिश्रा
कमलेश्वर पटेल बी-12, 74 बंगला मेघराज जैन
लखन घनघोरिया बी-18, 74 बंगला विक्रम वर्मा
महेंद्र सिसोदिया बी-5, चार इमली नारायण सिंह कुशवाह
पीसी शर्मा बी-4, चार इमली रुस्तम सिंह
प्रद्युम्न सिंह तोमर बी-31, 74 बंगला प्रभात झा
सचिन यादव सी-15 शिवाजी नगर रामपाल सिंह
सुरेंद्र सिंह बघेल बी-5 श्यामला हिल्स विजय शाह
एनपी प्रजापति बी-9, चार इमली राजेंद्र शुक्ला
Published on:
29 Dec 2018 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
