4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Politics : 4 जून के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में होगी बड़ी सर्जरी, बड़े नेताओं की हो सकती है छुट्टी

Madhya Pradesh Congress : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ी सर्जरी की तैयारी है।

2 min read
Google source verification
mp congress

Madhya Pradesh Congress : देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे। इधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ी सर्जरी की तैयारी हैं। जिसमें कई बड़े नेताओं की बड़े पदों से छुट्टी हो सकती है। इस बार ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी बड़ी होने की बजाय छोटी रहेगी। जिसमें पार्टी के एक्टिव नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए ऐसा कदम उठाने जा रही है।


इन नेताओं की भूमिका होगी तय


4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद प्रदेश में कांग्रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल जैसे बड़े नेताओं की भूमिका तय की जाएगी। हालांकि, प्रदेश में अभी किसी भी सीनियर कांग्रेस नेता के पास केंद्रीय स्तर पर पद नही है। जबकि कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम और प्रवीण पाठक के केंद्रीय स्तर पर पद दिया गया। वहीं प्रदेश में जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे जैसे नेताओं को आगे बढ़ाकर युवाओं के हाथ में कमान सौंपने का काम किया है।

Exit Poll के बाद कमलनाथ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- छिंदवाड़ा ही नहीं पूरे देश में परिणाम अच्छे आएंगे

Indore Satta Bazar : सट्टा बाजार ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन सीटों पर हो सकता है बड़ा उलटफेर


क्या होगा सीनियर लीडर्स का भविष्य


चुनाव रिजल्ट आने के बाद कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया जैसे सीनियर लीडर्स का राजनीतिक भविष्य भी तय हो जाएगा। अगर ये तीनों नेता अपने गढ़ को बचाने में कामयाब होते हैं तो संगठन में इनका कद और बढ़ जाएगा। पार्टी इन्हें केंद्रीय संगठन में भी महत्वपूर्ण पद दे सकती है। फिलहाल, ये तो अब 4 जून के बाद ही पता चलेगा कि किसकी छुट्टी होती है और किसको बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है।