भोपाल

झाबुआ के नए एसपी बने अगम जैन

- 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

2 min read
Sep 26, 2022

भोपाल। राज्य सरकार ने सोमवार को झाबुआ एसपी के पद पर अगम जैन को पदस्थ कर दिया है। अगम 2016 बैच के आईपीएस हैं, जो अभी राज्यपाल के परिसहाय के रूप में राजभवन में पदस्थ थे। अब राज्यपाल के परिसहाय के पद पर ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को क्षेत्रीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर हटाया गया था। अब उनकी जगह पर अगम की पदस्थापना की गई है।

राज्य शासन ने 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए है। आपको बता दें कि अरविंद तिवारी के निलंबन के बाद झाबुआ एसपी का पद खाली था, जिसके बाद इस पद की आपूर्ति की गई।

भारतीय पुलिस सेवा के 2016 बैच के अधिकारी अगम जैन को झाबुआ का एसपी बनाया है। अगम जैन राज्यपाल महोदय के परिसहाय हैं। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के अधिकारी अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को राज्यपाल महोदय का नया परिसहाय पदस्थ किया है।

अन्य तबादले-
इसी कड़ी में छिंदवाड़ा, भोपाल, सागर में पदस्थ कुछ अधिकारियों के भी तबादले किए गए है।
हिमांशु सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी जो कि वर्तमान में आयुक्त नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा में पदस्थ हैं, उनकी नवीन पदस्थापना संयुक्त संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल में की गई है। वहीं पवन सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी हैं वर्तमान में अपर आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल में पदस्थ है और अब नवीन पदस्थापना आयुक्त नगर पालिका निगम सिंगरौली में की गई है। हिमांशु भट्ट नगर पालिका अधिकारी हैं और वर्तमान में विशेष कर्तव्य अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग में पदस्थ हैं और अब नवीन पदस्थापना आयुक्त नगर पालिका निगम रतलाम में की गई है। राहुल सिंह अपर आयुक्त हैं और वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सागर में पदस्थ हैं, नवीन पदस्थापना आयुक्त नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा में की गई है।

Published on:
26 Sept 2022 10:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर