7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थोड़ी देर में…..शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचेंगे ‘मामा’, होगा ग्रैंड वेलकम, 7 रास्तों से जानें से बचें

shivraj singh chouhan bhopal welcome: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पदभार ग्रहण के बाद रविवार को भोपाल में आगमन हो रहा है। उनके आगमन मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shivraj Singh Chauhan

shivraj singh chouhan bhopal welcome: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल आगमन पर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उनके आगमन के लिए रविवार दोपहर 2 बजे यातायात डायवर्ट किया गया है। यहां उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाला जाएगा। मुख्य रेलवे स्टेशन भोपाल आने वाले यात्रियों के लिए 6 न. प्लेट फार्म के बाहर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचेंगे। जहां उनकी अगवानी कार्यकर्ता और समर्थक करेंगे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत करेंगे ।

दोपहर २ बजे के बाद इन रास्तों पर न जाएं

-भारत टॉकिज की ओर जाने वाले प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड से जा सकेंगे।

-मिंटो हॉल, एयरटेल तिराहा, रोशनपुरा अपेक्स बैंक पर स्वागत होने से रोशनपुरा से कंट्रोल रूम तिराहा तक आवागमन बंद रहेगा।

-ये वाहन लिंक रोड न-1 से बोर्ड ऑफिस, कोर्ट चौराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा होकर आवागमन कर सकेंगे।

-लिंक रोड नंबर-1 पर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, कंट्रोल तिराहा होकर जेल रोड पर आवागमन कर सकेंगे।

-बीजेपी कार्यालय पर कार्यक्रम होने से मानसरोवर तिराहा से महावीर द्वार तक आवागमन बंद रहेगा।

-ये वाहन सुभाष स्कूल, रविशंकर रोटरी, नेशनल अस्पताल, मानसरोवर होकर आवागमन कर सकेंगे।