फ्लाइट संख्या एआई 035 सुबह 6.07 पर दिल्ली के टर्मिनल-3 से रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह 9.42 पर उसे कोच्ची में लैंड होना था। इसी बीच भोपाल के आसमान से गुजरते वक्त उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस बीच सुबह 7.30 बजे फ्लाइट के केप्टन ने राजा भोज विमानतल के एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।