
Raja Bhoj Airport Bhopal, Bhopal, Madhya Pradesh, India
सांसद आलोक संजर बोले जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्किंग में अवैध वसूली का मामला संत हिरदाराम नगर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्किंग के नाम पर लूट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद जिम्मेदारों ने इस पर संज्ञान लिया है। भोपाल सांसद आलोक संजर ने कहा कि पार्किंग में नियम विरूध्द शुल्क की वसूली करना गंभीर मामला है।
इसकी जांंच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क के नाम पर यात्रियों को लेने-छोडऩे आने वाले उनके परिजनों के साथ अवैध वसूली के कई मामले सामने आये हैं। विरोध करने पर वाहनचालकों से अभ्रदता की घटनाएं भी हो चुकी हैं। कब-कब मामले आये सामने 6 फरवरी को राजेश कटियार अपने एक परिचित को लेने एयरपोर्ट गए थे।
एयरपोर्ट में पिक एंड ड्राप का समय छ: मिनट है लेकिन एयरपोर्ट पर पार्किंग संचालक ने इंट्री से पांच मिनट पहले का समय डालकर कटियार को पार्किंग की पर्ची दे दी। इस पर विवाद शुरू हुआ। कटियार ने इसका विरोध किया, तो संचालक ने अपना रसूख दिखाते हुए कटियार की कार की चाबी निकाल ली और जमकर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर बदतमिजी कर दी। बाद में पार्किंग वाले के दो व्यक्ति और आ गए, वे मारपीट की धमकी दी। 6 मई को दीपक कुमार अपने साथी को एयरपोर्ट छोडऩे स्कूटी सेे गए थे, जहां इंट्री के वक्त उन्हें पर्ची दी गई।
वह साथी को छोड़कर दो मिनिट में पार्किंग के निकासी गेट पर पहुंच गए। लेकिन मौजूद पार्किंग कर्मचारी ने पैसे मांगे पर जिस पर दीपक ने कहा कि 6 मिनिट तक पार्किंग नि:शुल्क है तो फिर मैं शुल्क क्यों दूं। इस बात पर पार्किंग कर्मी ने कहा कि 1 मई से नियम बदल गए हैं। अब सिर्फ 2 मिनिट ही पार्किंग नि: शुल्क और उनसे अवैध वसूली की। कोट्स पार्किंग शुल्क में यात्रियों से अवैध वसूली की जानकारी मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। अमृत मिंज, प्रभारी अधिकारी, राजा भोज एयरपोर्ट
Published on:
11 May 2018 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
