4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 तारीख को आ सकता है पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग का Alert जारी

weather update: राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम बना हुआ है। पिछले तीन चार दिनों से दक्षिणी हवा चल रही थी, इसके कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन हवा का रूख पश्चिमी होते ही अधिकतम में 2 डिग्री की गिरावट आ गई है। अगले एक दो दिन उत्तरी हवा आने की संभावना है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में आगे 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather

weather

राजधानी में 24 से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में 25 के बाद बौछारों की स्थिति भी बन सकती है। शहर में सुबह से धूप खिली रही, वहीं दोपहर में हल्के बादलों की भी आवाजाही रही। इसके कारण पिछले तीन चार दिनों के मुकाबले गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा का रूख उत्तरी होते ही गिरेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस समय हवा का रूख पश्चिमी हो गया है। अगले दो तीन दिन तापमान में गिरावट रह सकती है। हवा जैसे ही उत्तरी होगी, तापमान गिरेंगे, इसके चलते खासकर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से अधिक गिर सकते है। जहां तक अगले पश्चिमी विक्षोभ की बात है, इसका असर 25-26 के आसपास से दिखाई देगा।

पश्चिमी विक्षोभ, प्रेरित चक्रवात के कारण बदला है मिजाज

मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी उप्र में 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी मप्र से तेलंगाना तक एक ट्रफ जा रही है। इसके कारण हल्के बादल आ रहे है।