
मेरे लिए सारे विकल्प खुले, वक्त आने पर करुंगा विचार : दीपक जोशी
भोपाल : प्रदेश में आने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा में अंदरुनी घमासान शुरु हो गया है। भाजपा से तीन बार विधायक रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने संकेत दिए हैं कि यदि उनके साथ राजनीतिक रुप से नाइंसाफी होती है तो वे दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। दीपक जोशी ने साफ कहा कि मैं अभी पार्टी के साथ हंू लेकिन मेरे लिए सारे विकल्प खुले हुए हैं, वक्त आने पर इस पर विचार किया जाएगा। राजनीति का यही रुप है तो इस राजनीति का प्रयोग मैं भी करुंगा, मैं भी मनुष्य हंू। दीपक जोशी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दीपक जोशी देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। इससे पहले वे बागली विधानसभा सीट से एक बार निर्वाचित हो चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी को 2013 में शिवराज सरकार में स्कूल और उच्चशिक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। वे स्किल डेवलपमेंट के भी मंत्री थे। 2018 में इस सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मनोज चौधरी ने कांग्रेस की टिकट पर दीपक जोशी को करीब 23000 मतों से हराया था। मनोज चौधरी विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वादे के मुताबिक भाजपा उनको हाटपिपल्या सीट से अपनी टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़वाएगी। ऐसे में दीपक जोशी का राजनीतिक भविष्य संकट में आ जाएगा क्योंकि उनके क्षेत्र से भाजपा से मनोज चौधरी चुनाव लड़ेंगे। दीपक जोशी ने कहा कि उपचुनाव को लेकर अभी ये सिर्फ कयास हैं, पार्टी ये भी देखेगी कि इस क्षेत्र से आखिर जिताउ उम्मीदवार कौन है।
दीपक जोशी का राजनीतिक कॅरियर :
- 2000 में प्रदेश के भाजपा के उपाध्यक्ष
- 2003 में बागली विधानसभा सीट से निर्वाचित
- 2008 में हाटपिपल्या सीट से विधायक निर्वाचित
- 2013 में हाटपिपल्या सीट से विधायक निर्वाचित
- शिवराज सरकार में स्कूल और उच्चशिक्षा के राज्यमंत्री, स्किल डेवलपमेंट का स्वतंत्र प्रभार
Published on:
13 May 2020 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
