4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mango Festival : मध्यप्रदेश के इस आम के सामने अल्फांसो भी फीका, यहां मिल रहा है हर मैंगों का स्वाद

Mango Festival in Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मैंगो फेस्टिवल लगा हुआ है। जिसमें रीवा के सुंदरजा आम की डिमांड सबसे ज्यादा है।

2 min read
Google source verification
mango festival

Mango Festival in Bhopal : यदि आप आम खाने के शौकीन हैं तो मध्यप्रदेश के इस आम को खा सकते हैं। इसके आगे अल्फांसो (Alphonso) जैसे आम भी फीके पड़ा जाते हैं। यह आम कोई और नहीं बल्कि सफेद शेरों की धरती विंध्य के रीवा का सुंदरजा (Sundarja) आम है। जिसकी डिमांड विदेशों तक में रहती है। इसके अलावा पतालकोट का जरदालू (Jardalu), आम्रपाली जैसे कई आम है। आपको बता दें कि राजधानी में इन आमों का मेला सजा हुआ है।

बता दें कि, राजधानी के बिट्टन मार्केट में मैंगो फेस्टिवल लगा हुआ है। जहां देश-प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को आमों को बेचने के लिए किसान आ रहे हैं। नाबार्ड के सहयोग से इस फेस्टिवल में विंध्य की शान सुंदरजा आम तो पातालकोट का जरदालू (Jardalu) अपने स्वाद का जलवा बिखेर रहा है। सुंदरजा (Sundarja) आम रीवा के गोविंदगढ़ में होता है। इस आम की अपनी खासियत होने के कारण इसे जीआई टैग भी मिला हुआ है। इसमें शुगर की मात्रा कम होने से शुगर पेशेंट भी बड़े आराम से खा सकते हैं। इस आम को लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। इस आम की सुगंध विदेशों तक फैली हुई है।

इसके अलावा जरदालू आम भी काफी फेमस है। जिसको किसान बेचने के लिए तमिया से लेकर आए हैं। जरदालू आमों को बड़े-बड़े खरीदार खेत से आम की बोली लगाकर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में ले जाते हैं। इस आम की गुठली छोटी होती है और आम बड़ा होता है। इस आम में औरों आम से ज्यादा पल्प निकलता है। इधर आम्रपाली आम के बारे किसान ने बताया कि उसमें विटामिन सी की मात्रा दूसरे आमों से कहीं ज्यादा होती है। यहां दूसरे आमों के मुकाबले धीरे पकता है। इसके स्वाद की बात करें तो यह बहुत मीठा होता है।


क्या है मैंगों फेस्टिवल में आमों की कीमत


राजधानी भोपाल में लगे मैंगो फेस्टिवल में आमों के दाम 100 रुपए से लेकर 350 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा कीमत सुंदरजा आम की है। जो कि लगभग 350 रुपए किलो में बेचा जा रहा है।